newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

JNU Vice Chancellor: ‘प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित’ बनीं JNU की पहली महिला कुलपति, ट्वीट पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Professor Shantisree Dhulipudi Pandit :उन्होंने साल 1986 में जवाहरलाल विश्वविद्यालय से ही एमफिल किया था। फिलहाल प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुआ है। वह तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम और कोंकणी भाषा की ज्ञाता हैं।

नई दिल्ली। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू का कुलपति नियुक्त किया गया है। खास बात ये है कि वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। इसके अलावा जेएनयू की पहली महिला कुलपति बनने वाली प्रोफेसर शांतिश्री पंडित जेएनयू की छात्र भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 1986 में जवाहरलाल विश्वविद्यालय से ही एमफिल किया था। फिलहाल प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुआ है। वह तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम और कोंकणी भाषा की ज्ञाता हैं।

जेएनयू के निवर्तमान वाइस चांसलर और यूजीसी के चेयरमैन बन चुके प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित जोकि राजनीति और लोक प्रशासन विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से हैं उन्हें जेएनयू के अगले कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। वह पहली महिला वाइस-चांसलर हैं। निवर्तमान कुलपति ने प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को प्रभार दिया और उनकी नई भूमिका में उनकी सफलता की कामना की।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू की महिला कुलपति बनाए जाने पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है।