newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Deepotsav: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कल, PM मोदी होंगे शामिल, 17 लाख दीये जलाने का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

दीपोत्सव के नाते अयोध्या की देश-दुनिया में जबर्दस्त ब्रांडिंग हुई। हर साल दीप प्रज्ज्वलन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। वैश्विक महामारी कोरोना को अपवाद मान लें तो अयोध्या आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी। दीपोत्सव के अवसर पर अलग-अलग देशों के रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों के जरिए दिखती है।

अयोध्या। इस बार दिवाली से एक दिन पहले रामनगरी अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। कल यानी 23 नवंबर को मोदी अयोध्या का दौरा करेंगे। वो यहां दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक मोदी रविवार शाम 4.55 बजे अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम को 5.05 बजे वो राममंदिर निर्माण का जायजा लेंगे। इसके बाद मोदी शाम 5.40 बजे भगवान राम के राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बनेंगे। शाम 6.25 बजे वो पवित्र सरयू नदी की आरती उतारेंगे। उसके बाद 6.40 बजे दीपोत्सव में दीपदान के बाद शाम 7.25 बजे डिजिटल फायरवर्क्स और लेजर शो भी देखेंगे।

ayodhya deepotsav 1

इस बार दीपोत्सव में फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने की है। दीपोत्सव में इस बार 17 लाख दीये जलाए जाएंगे। 2021 में दीपोत्सव पर 12 लाख दिये जलाए गए थे। जबकि, 2020 में 5.5 लाख, 2019 में 5 लाख, 2018 में करीब 3 लाख और 2017 में 1.80 लाख दीये सरयू के घाटों पर जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। दीपोत्सव के नाते अयोध्या की देश-दुनिया में जबर्दस्त ब्रांडिंग हुई। हर साल दीप प्रज्ज्वलन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। वैश्विक महामारी कोरोना को अपवाद मान लें तो अयोध्या आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी। दीपोत्सव के अवसर पर भगवान राम की स्वीकार्यता अलग-अलग देशों के रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों के जरिए दिखती है। अब तक के 5 दीपोत्सव में इंडोनेशिया, श्रीलंका, त्रिनिदाद, रूस, लाओस, कम्बोडिया, नेपाल, फिलीपींस, फिजी,जम्मू कश्मीर, असम, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल के रामलीला दल अयोध्या में अपनी परंपरा के अनुसार रामलीलाओं का मंचन कर चुके हैं। इस बार रूस का दल रामलीला का मंचन करने वाला है।

deepotsav2

वहीं, दीपोत्सव के मौके पर एक शोभायात्रा साकेत डिग्री कॉलेज से सुबह 9 बजे निकलकर नगर भ्रमण करते हुए नया घाट चौराहे तक जाएगी। पिछली बार दीपोत्सव पर 11 झाकियां निकाली गई थीं। इस बार 16 झाकियां निकलेंगी। इन झांकियों में राम जन्मभूमि मॉडल, काशी कॉरिडोर, विजन 2047, 1090 तथा भगवान राम के जन्मकाल  से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा रहेगी। 16 रथ पर कलाकार रहेंगे। वे रामायण कालीन दृश्यों को जीवंत करेंगे। इन झांकियों में से 11 को सूचना विभाग ने तैयार कराया है। कुल झांकियों में से 5 डिजिटल होंगी। इनमें राम मंदिर से संबंधित नजारे दिखाए जाएंगे।