newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक और कड़ा एक्शन, योगी सरकार ने मां के नाम दर्ज अवैध संपत्ति को किया कुर्क

Mukhtar Ansari : कथित तौर पर अंसारी के खिलाफ 3.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं, पुलिस अधिकारी ओजस्वी चावला ने कहा कि जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश के क्रम में गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई है। यह बेनामी संपत्ति कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआबाग में स्थिति है।

नई दिल्ली। मुख्तार अंसारी…नाम तो सुना ही होगा आपने…कल तक लोगों के बीच में अपनी शेखी बघारने वाले अंसारी साहब के दिन आज कल बांदा जेल में कट रहे हैं…कटे भी क्यों न…अपराध से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में उनके हाथ कुकृत्यों से जो सने हुए हैं…अब तक आप इतना तो समझ ही गए होंगे कि चर्चा अगर मुख्तार अंसारी की हो रही है, तो जरूर मसला उससे जुड़ा हुआ है, तो बिल्कुल सही समझ रहे हैं आप।  दरअसल, मुख्तार अंसारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि गाजीपुर जिला अधिकारी के निर्देशानुसार उनकी संपत्ति जब्त की गई है। पुलिसकर्मियों ने खुद इलाके में आकर मुनादी पीटकर इसकी जानकारी साझा की है।

बांदा जेल से मुख्तार की हर गतिविधि की जानकारी कौन दे रहा था बाहर? मुखबिर की तलाश में पुलिस - Banda Jail Mukhtar Ansari Leaked Information Data Extraction UP Police lclv - AajTak

कथित तौर पर अंसारी के खिलाफ 3.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं, पुलिस अधिकारी ओजस्वी चावला ने कहा कि जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश के क्रम में गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई है। यह बेनामी संपत्ति कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआबाग में स्थिति है। जिसका रकबा 811 वर्ग मीटर है। जब्त की जमीन की अनुमानित लागत 3 करोड़ 50 लाख बताई जा रही है।

हालांकि, इससे पहले योगी सरकार ने अपने फरमान में अंसारी की संपत्ति को जब्त करने का निर्देश दिया था। इससे पहले अंसारी की पत्नी और साले की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंसारी की मां राबिया खातुन की संपत्ति भी भारी पुलिसबलों की मौजूदगी में दर्ज की गई है, लेकिन अब की बार यूपी पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की संपत्ति भी जब्त की गई है।

Mukhtar Ansari: कौन है मुख्तार अंसारी, यूपी के पूर्वांचल में कभी इसके नाम की बजती थी तूती, Who is Mukhtar Ansari purvanchal gangster to be kept in Banda jail | Crime

आपको बताते चलें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ 56 मुकदमे दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंसारी कई आपराधिक कृत्यों में भी संलिप्त रहा है। राजनीतिक की आड़ में वो आपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहा है। ध्यान रहे कि अंसारी 1996 से लेकर 2017 तक मऊ से विधायक रहा है। फिलहाल अंसारी कई आपराधिक मामलों के संदर्भ में पुलिस जांच का सामना कर रहा है। अब ऐसी स्थिति में आगे चलकर इन कार्रवाई का क्या नतीजा निकलकर सामने आता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।