newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: राहुल गांधी की रैली में दिखा काले रंग का खौफ, उतरवाए काले कपड़े, लड़कियों को भी नहीं बख्शा

Rajasthan: काले वस्त्र पहने किसी भी शख्य या महिलाओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई। रैली में आए लोगों के काले कपडे़ भी उतरवाए गए। इतना ही नहीं कांग्रेस की रैली में काले रंग के कपड़े पहनी महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। इसके अलावा एंट्री गेट पर सबके रूमाल तक की जांच की गई।

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस ने राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया था। तीन दिन चले इस शिविर पर पार्टी की स्थिति को कैसे सुधारा जाए इस पर मंथन किया गया। इसके अलावा साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने की रूपरेखा खींची गई। लेकिन कांग्रेस का ये चिंतन शिविर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहा। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर सवाल उठाए थे। भाजपा सांसद ने दावा किया था कि जिस होटल में कांग्रेस का चिंतन शिविर चल रहा है वह अवैध बिल्डिंग है। इसके अलावा कांग्रेस का ये चिंतन शिविर किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरा रहा। वहीं चिंतन शिविर के बाद सोमवार को राजस्थान के डूंगरपुर में स्थित बेणेश्वर धाम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक सभा की। लेकिन राहुल गांधी की रैली से पहले बवाल देखने को मिला। कांग्रेस की रैली में काले रंग का ना सिर्फ परहेज दिखा बल्कि खौफ भी दिखाई दिया।

rahul gandhi

काले वस्त्र पहने किसी भी शख्य या महिलाओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई। रैली में आए लोगों के काले कपडे़ भी उतरवाए गए। इतना ही नहीं कांग्रेस की रैली में काले रंग के कपड़े पहनी महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। इसके अलावा एंट्री गेट पर सबके रूमाल तक की जांच की गई। यहां तक की किसी को भी काले रंग के कपड़े ले जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। जिसके पास भी काले रंग की शर्ट, टी-शर्ट, दुपट्‌टा था, तो उसे बाहर ही निकलवा दिया गया।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की जनसभा में किसी भी तरह का हंगामा या विरोध ना हो। जिसके डर से पुलिस-प्रशासन ने ऐसा कदम उठाया।  हैरान करने वाली बात ये है कि लड़कियों के दुपट्टे तक उतारकर बाहर रखवा दिए गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि एंट्री गेट के बाहर दीवार पर काले रंग के कपड़ों का अंबार दिखाई दे रहा है।

काले रंग से डरने का यह सिलसिला नया नहीं है

आपको जानकारी के लिए बताते चले कि काले रंग से डरने का सरकारों का सिलसिला ये कोई नया नहीं है। इससे पहले भाजपा भी कई बड़े आयोजनों में काले रंग का खौफ देखा जा चुका है। बता दें कि काला विरोध का रंग माना जाता है।