newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जल्द मिलेगी भयंकर गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

पिछले कुछ दिनों से देशभर में गर्मी काफी बढ़ गई है। गर्मी का आलम ये है की राजस्थान के चूरू में 50 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। वहीं, दिल्ली में भी तापमान 47.5 के पार पहुंच गया था।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देशभर में गर्मी काफी बढ़ गई है। गर्मी का आलम ये है की राजस्थान के चूरू में 50 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। वहीं, दिल्ली में भी तापमान 47.5 के पार पहुंच गया था।

हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। देखा जाए तो बुधवार रात से ही ठंड़ी हवाएं शुरू हो गई थी। जहां गुरुवार की सुबह मौसम एक दम खुल गया और धूप का नामोनिशान नहीं है। महीने की 20 तारीख के बाद से ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया था। इसके बाद देशवासी बारिश होने का मौसम सुहाना होने के ही इंतजार में थे।

अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी-कराईकल, केरल-माहे, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल-सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा बताया गया कि आने वाले कुछ दिन तक पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में और दक्षिण हरियाणा और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गर्म हवाओं से राहत रहेगी। उत्तराखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बादल गरजेंगे और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलेगी। वहीं, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना लगाई गई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली और झारखंड में भी 30-40 किमी प्रति घंटे की गति हवां चलने का पूर्वानुमान है।

बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां धूल भरी आंधी के साथ मौसम काफी हद तक बिगड़ेगा। बिजली कड़केगी। पंजाब और बिहार में भी मौसम खराब रहने की उम्मीद लगाई गई है। यहां भी तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि की भी रिपोर्ट है। इधर राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना लगाई है।