newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: आशीर्वाद लेने के लिए राजनाथ सिंह के चरणों मे दंडवत हो गया नितिन गडकरी का पोता, सोशल मीडिया पर बोले लोग ‘इसे कहते हैं संस्कार’

Mumbai: तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गडकरी के पोते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने साष्टांग दंडवत होते हुए नजर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और केंद्रीय मंत्री गडकरी और उनके पोते की जमकर प्रशंसा कर रहे है।

नई दिल्ली। अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो वायरल होती रहती है। जो लोगों का मनोबल बढ़ाने का काम करती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक छोटा बच्चा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सामने साष्टांग दंडवत होते दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर ये फोटो पंसद की जा रही है और बच्चे की जमकर तारीफ की जा रही है। आपको बता दें कि तस्वीर में दिख रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पोते निनाद है। दरअसल, रविवार को नितिन गडकरी के पोते निनाद का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ था। जिसमें रक्षामंंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे। इसकी तस्वीरें केंद्रीय मंत्री गडकरी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गडकरी के पोते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने साष्टांग दंडवत होते हुए नजर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और केंद्रीय मंत्री गडकरी और उनके पोते की जमकर प्रशंसा कर रहे है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जय प्रकाश नाम के यूजर ने लिखा, ”इसे कहते है सच्चा भारतीय संस्कार।”

नंदन नाम के यूजर ने लिखा, हिंदू ब्राह्मण का यही संस्कार हमें और हिंदुओं से अलग पहचान बनता।

जय गोस्वामी नाम के यूजर ने लिखा, ये प्रेम भरा सम्मान आपको केवल और केवल भारत की मिट्टी और यहाँ के संस्कार में मिलेगा