newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election: कासगंज में “बाबू जी” को याद कर अमित शाह ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला, बोले-“योगी सरकार में किसी की हिम्मत नहीं …”

UP Election: मित शाह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अखिलेश जी क्या देखकर वोट मांगने निकले हो? आपको उत्तर प्रदेश की जनता जानती है। आपके 5 सालों में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। योगी आदित्यनाथ के शासन में साढ़े चार साल में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि एक भी दंगा करे।’

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। रविवार के दिन देश के गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबू जी यानि कल्याण सिंह जी को याद करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजपार्टी के साथ साथ कांग्रेस पर बड़ा प्रहार किया है। अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम महान कल्याण सिंह ने किया था।

HM Amit Shah

अमित शाह ने अपने संबोधन में सपा-बसपा पर जोरदार प्रहार किया है, अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बुआ और बबुआ ने लूटा है। इनकी पहले भी सरकार रह चुकी है, क्या ये सभी का विकास कर पाईं? वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं परिवारवादी पार्टियां हैं। पहले राज्य के अंदर लोगों का पलायन होता था लेकिन अब यहां से गुंडों का पलायन हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले राज्य में गुंडों का बोलबाला था और अब गुंडों का पलायन हो रहा है। इतना ही नहीं अमित शाह ने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में बीजेपी 300 से भी ज्यादा सीटों के साथ राज्य की सत्ता में आएगी।

Yogi

वहीं अमित शाह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अखिलेश जी क्या देखकर वोट मांगने निकले हो? आपको उत्तर प्रदेश की जनता जानती है। आपके 5 सालों में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। योगी आदित्यनाथ के शासन में साढ़े चार साल में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि एक भी दंगा करे।’ कल्याण सिंह को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि  “ये तुलसीदास जी की जन्म भूमि है, जहां पर असुरों के संहार के लिए वराह भगवान ने यही जन्म लिया था। ये महावीर सिंह राठौर की जन्म भूमि है। कल्याण सिंह अगर न होते 14,17 और 19 में इतना समर्थन न मिलता। आज मैं यहां आया हूं तब बाबू जी नही है। यही कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी को ठुकरा कर श्री राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया था।”

वहीं अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कानून व्यवस्था पर कहा कि ‘पहले कानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे। 5 साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए। पहले लोगों का पलायन होता था अब गुंडों का पलायन हुआ है।’