newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ‘इटैलियन राहुल गांधी’, इटावा के एक रेस्तरां के मेन्यू कॉर्ड में कांग्रेस नेता के नाम पर रखा डिश

Uttar Pradesh: उन्होंने ये भी बताया है कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे। वहीं जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा भी। जिसमें राहुल गांधी के नाम बेजा इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिया है। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा में उस वक्त बवाल खड़ा हो गया। जब एक निजी रेस्तरां ने अपने मेन्यू कॉर्ड में इटालियन डिश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम पर डिश परोसा जा रहा है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता ने आंदोलन करने की चेतवानी भी दे डाली। वहीं मेन्यू कॉर्ड की बात करें तो, उसमें साफ देखा जा सकता है कि इटालियन पास्ता, मैक्सिकन पास्ता, हैंगओवर पास्ता जैसे डिशों के नाम ‘इटैलियन राहुल गांधी’ कैप्शन के नीचे लिखा गया है।  उधर, इटावा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मेन्यू कॉर्ड में राहुल गांधी के नाम पर डिश लिखने पर आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने तुरंत नाम हटाने और माफी मांगने की मांग भी की है।rahul gandhi..

उन्होंने ये भी बताया है कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे। वहीं जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा भी। जिसमें राहुल गांधी के नाम बेजा इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिया है।

इसके साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष पल्लव दुबे ने रेस्तरां को अवैध निर्माण ही बता डाला। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह रेस्तरां सरकारी जगह पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है। उन्होंने रेस्टोरेंट के मेन्यू कॉर्ड में राहुल गांधी का नाम लिखकर उनका अपमानित किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग है कि यह काम जिसने भी किया है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाए।