newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Varun Gandhi : ‘उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए, निश्‍छल है इनका प्रेम’, अखिलेश के बाद वरुण ने की सारस-आरिफ की तारीफ

Varun Gandhi : पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी भी आरिफ और सारस के बीच की दोस्ती और अविरल प्रेम के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने भी उस वीडियो को शेयर कर आरिफ को उसका दोस्‍त लौटा दिए जाने की मांग की है। जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब हाल ही में आरिफ सारस से मिलने के लिए चिड़ियाघर पहुंचा तो सारस ने पंख फैलाकर उसका ख़ुशी से स्वागत किया। ये तस्वीरें भावविभोर कर देने वाली थीं। आरिफ को देखने के बाद अपने बाड़े में वह काफी खुश दिखाई पड़ रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक रिश्ते को लेकर बेहद चर्चाएं हो रही हैं, ये रिश्ता है भी बड़ा अनूठा। एक इंसान और पक्षी के बीच प्रेम उस हद तक ही होता आपने देखा होगा जहां तक पक्षी को दाना पानी मिलता रहे, लेकिन आरिफ और सारस के बीच के रिश्ते ने इन सभी बातों को झूठा साबित कर दिया है। ऐसा अद्भुत लगाव जैसे बचपन के दोस्त हों, सारस को वन विभाग ने चिड़ियाघर में आरिफ से छीनकर पहुंचा तो दिया लेकिन इसके बाद सारस ने काफी दिन तक कुछ नहीं खाया पिया। फिर इसमें सियासत से जुड़े कुछ लोगों ने आरिफ के पक्ष में आकर कहा, कि सारस को आरिफ के पास ही रहने दिया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। ऐसा कहने वालों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सबसे बड़ा नाम थे।

लेकिन अब पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी भी आरिफ और सारस के बीच की दोस्ती और अविरल प्रेम के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने भी उस वीडियो को शेयर कर आरिफ को उसका दोस्‍त लौटा दिए जाने की मांग की है। जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब हाल ही में आरिफ सारस से मिलने के लिए चिड़ियाघर पहुंचा तो सारस ने पंख फैलाकर उसका ख़ुशी से स्वागत किया। ये तस्वीरें भावविभोर कर देने वाली थीं। आरिफ को देखने के बाद अपने बाड़े में वह काफी खुश दिखाई पड़ रहा है। आपको बता दें कि बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से सारस और आरिफ का वीडियो शेयर करते हुए वरुण गांधी ने लिखा, ‘सारस और आरिफ की कहानी खास है। एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है। यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं। उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।’

आइए आपको बताते हैं कि इस मासूम से सारस और आरिफ की दोस्ती की कहानी है क्या ? दरअसल, अमेठी के जामो ब्लॉक में रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में काफी मशहूर है। सारस-आरिफ की मुलाकात अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस घायलावस्‍था में मिला था। उसके दाहिने पैर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। बताया जाता है कि आरिफ ने सारस के पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी थी। आरिफ ने सारस की मरहम-पट्टी के बाद उसे लिटा दिया। इसके बाद लगातार सारस की देखरेख करते रहे। लेकिन फिर वन विभाग तक वो तस्वीरें और वीडियो पहुंचे और सारस को चिड़ियाघर में भेज दिया गया।