newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jyotiraditya Scindia On Digvijay Statement: दिग्विजय सिंह के ग़द्दार कहने पर सिंधिया ने किया पलटवार, कहा बुजुर्ग हो गए हैं में उनकी पोल…

Jyotiraditya Scindia On Digvijay Statement: गुना जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला था। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान सिंधिया पर कांग्रेस के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया था। खुद पर लगे इन्हीं आरोपों के बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है।

नई दिल्ली। शनिवार को गुना जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेता और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला था। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान सिंधिया पर कांग्रेस के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया था। खुद पर लगे इन्हीं आरोपों के बाद अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर वार करते हुए कहा कि वो बुजुर्ग हो गए हैं, ऐसे में उनकी पोल नहीं खोलना चाहता।

Digvijay Singh Call

सिंधिया ने पलटवार करते हुए कही ये बात

दिग्विजय के इस बयान पर सिंधिया ने कहा, “उन पर मैं क्या कहूं…उनकी आदत ही यही है। मैं उनकी पोल खोलना नहीं चाहता क्योंकि मुझे उनके स्तर तक जाना नहीं है। जिस स्तर तक वह गए हैं उस पर मुझे अफसोस है।” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिंधिया ने कहा कि उन्हें कहीं तो कांटा चुभ रहा ह। इसी कारण वो अपने अंदर की भड़ास को बाहर निकाल रहे हैं। उनके स्तर तक जाने की मेरी आदत नहीं है। सिंधिया परिवार का एक स्तर है जिसे मैं बनाए रखूंगा। उन्हें मुझे उकसाने की जितनी कोशिश करनी है करें। इससे उनकी स्थिति का पता चलता है।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने

शनिवार को गुना जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, “मध्यप्रदेश में वर्ष 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस की सरकार तो बन गयी थी। सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25-25 करोड़ रुपये ले गए एक-एक विधायक का….अरे कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए। इसका मैं क्या करूं।किसने सोचा था। जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी।” इसके आगे उन्होंने कहा था, “इतिहास इस बात का साक्षी है। एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी पर गद्दारी करती है।