newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: योगी सरकार की ओर से मिला सहारा तो स्वयं सहायता समूहों ने दिखाई स्वावलंबन की राह

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को प्रोत्साहित करते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए इस मिशन के तहत 97663 स्वयं सहायता समूहों और उनके संगठनों को 445.92 करोड़ रुपए की पूंजीकरण धनराशि का ऑनलाइन हस्तान्तरण किया।

लखनऊ। यूपी में कोरोना के दौरान स्वयं सहायता समूहों को सरकार की ओर से सहारा मिलना भी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्रदेश में चार लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के जरिए लाखों महिलाओं को रोजगार मुहैया कराकर 45 लाख से अधिक परिवारों का वित्तिय और सामाजिक समावेश किया गया है।

पिछले दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को प्रोत्साहित करते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए इस मिशन के तहत 97663 स्वयं सहायता समूहों और उनके संगठनों को 445.92 करोड़ रुपए की पूंजीकरण धनराशि का ऑनलाइन हस्तान्तरण किया। इस राशि से प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाएं और उनके परिवारों को सीधे तौर पर लाभ हुआ है। प्रदेश में दस लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर एक करोड़ महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।

UP Woman Award Yogi Adityanath1UP Woman Award Yogi Adityanath1

स्वयं सहायता समूहों को शासन की योजनाओं से प्राथमकिता पर जोड़ा जा रहा है। इसका ही परिणाम है कि कोरोना काल के दौरान लगभग 67 हजार समूह सदस्यों की ओर से 1 करोड़ 28 हजार स्कूल ड्रेस का निर्माण किया गया है। जिससे 100 करोड़ रुपए से अधिक की आमदनी हासिल हुई है। वर्तमान में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 1141 उचित दर की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। तो वहीं 52981 आंगनबाड़ी केन्द्रों में इन्ही समूहों द्वारा सूखे राशन का वितरण भी किया जा रहा है।