newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: मुंबई के दादर स्टेशन पर सनसनीखेज वारदात, छेड़छाड़ के बाद शराबी ने महिला यात्री को चलती ट्रेन से फेंका

Mumbai: यहां एक शराबी ने पहले तो चलती एक्सप्रेस ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ और सामान छीनने की कोशिश की लेकिन जब वो कामयाब नहीं हुआ तो उसने महिला को गुस्से में नीचे फैंक दिया। चलती ट्रेन से फैंके जाने के कारण महिला को चोटें आई हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मामले के सामने आने के बाद महिला सुरक्षा पर एक फिर चर्चा होने लगी है।

नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी ने पहले तो चलती एक्सप्रेस ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ और सामान छीनने की कोशिश की लेकिन जब वो कामयाब नहीं हुआ तो उसने महिला को गुस्से में नीचे फैंक दिया। चलती ट्रेन से फैंके जाने के कारण महिला को चोटें आई हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मामले के सामने आने के बाद महिला सुरक्षा पर एक फिर चर्चा होने लगी है।

Mumbai

आरोपी ने पी रखी थी शराब

बताया जा रहा है कि घटना मुंबई के दादर स्टेशन (Dadar Station) पर हुई। पीड़ित महिला पुणे (Pune) से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला कंपार्टमेंट (ladies compartment) में थी। रात  8:30 पर जब ट्रेन दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो ज्यादातर सभी महिलाएं कोर्च से उतर गई। इस दौरान पीड़िता ट्रेन में अकेली थी।

Mumbai

पीड़िता को अकेला देख ही नशे में धुत आरोपी भी महिला कंपार्टमेंट में सवार हो गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता से छेड़छाड़ करने के साथ ही आरोपी महीला का बैग छिनने की कोशिश कर रहा था। जब वो ऐसा करने में सफल नहीं हुआ तो पीड़िता को आरोपी ने चलती ट्रेन से ही धक्का दे दिया।

Mumbai

चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरी पीड़िता

हालांकि उस दौरान गनीमत ये रही कि ट्रेन प्लेटफार्म को पार नहीं कर पाई थी। ऐसे में धक्का दिए जाने के बाद महिला प्लेटफार्म पर गिर गई और चोट लगने से बेहोश हो गई। बाद में पीड़िता ने जब मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी की फुटेज की सहायता से आरोपी की पहचान कर ली। फिलहाल दादर GRP ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।