newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Smriti Irani: ‘रेप’ पर कांग्रेस MLA की टिप्पणी पर भड़कीं स्मृति ईरानी, ऐसे दिया करारा जवाब

Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कांग्रेस का वो नेतृत्व जो बार-बार उत्तर प्रदेश में ‘ मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं ‘ की दुहाई देता है। अगर उनमें इतनी हिम्मत है तो पहले ऐसा ओछा बयान देने वाले नेता को अपनी पार्टी से निष्कासित करें।

नई दिल्ली। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के आर रमेश कुमार द्वारा रेप और महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि विधानसभा जो महिलाओं को सरंक्षित करने का संकल्प लेती है, उस पावन धरा पर कांग्रेस के एक नेता ने रेप और महिलाओं को लेकर ऐसा शर्मनाक बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कांग्रेस का वो नेतृत्व जो बार-बार उत्तर प्रदेश में ‘ मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं ‘ की दुहाई देता है। अगर उनमें इतनी हिम्मत है तो पहले ऐसा ओछा बयान देने वाले नेता को अपनी पार्टी से निष्कासित करें।

smriti-irani

बता दें कि गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के विधायक केआर रमेश कुमार ने महिलाओं और युवतियों के बारे में शर्मनाक बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जब रेप होने से रोक न सको, तो लेटकर उसका मजा लेना चाहिए। उनके इस बयान का विधानसभा में किसी पार्टी ने विरोध नहीं किया। यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी हंसते नजर आए।

रमेश कुमार ने कहा कि आप जिस हालत में हैं, उसमें यही कहा जा सकता है कि जब रेप को रोकने में आप नाकाम हों, तो लेटकर मजा लीजिए। खास बात ये कि इस तरह का शर्मनाक बयान देने पर विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस विधायक को रोकना और उनका बयान सदन की कार्यवाही से निकालने का आदेश देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेप का मजा लो का बयान देकर घिर जाने पर रमेश कुमार ने आज विधानसभा में कहा कि अगर इससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वो दिल से माफी मांगते हैं।