newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Twin Tower Demolition: इधर नोएडा का ट्विन टॉवर्स हुआ जमींदोज और उधर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार

Twin Tower Demolition: वहीं नोएडा के ट्विन टावर के जमींदोज होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। साथ ट्विटर पर #TwinTowers तेजी से ट्रेंड करने लगा। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया पर फनी मीम्स भी शेयर कर रहे है।

नई दिल्ली। बीते कई दिनों से लोगों को जिस घड़ी का इंतजार था वो आखिरकार आज पूरा हो ही गया है। नोएडा में भ्रष्टाचार की सहारे बनी सुपरटेक ट्विन टावर रविवार को जमींदोज हो गया हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर धमाके के बाद मलबे में तब्दील हो गया है। महज 08 से 10 सेकेंड में गगनचुंबी बिल्डिंग एक धमाके में ताश के पत्ते की ढेर हो गई।  सुप्रीम कोर्ट का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा हथौड़ा चला है। कई सालों के बाद लोगों को इंसाफ मिला है और आज का दिन इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा। करप्शन के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई हुई है। जिस तरह से प्रशासन को ठेगा दिखाकर ये इमारत खड़ी की गई थी और आज भ्रष्टाचार की ये बिल्डिंग मलबे तब्दील हो गई है।

हालांकि ध्वस्त होने के बाद चारों तरफ दूर तक धूल का गुबार फैल गया। वहीं ब्लास्ट के बाद बड़ी राहत वाली बात है कि आसपास की सोसाइटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आसपास की बिल्डिंग में रहने वाले लोग इस बात को लेकर चितिंत थे कि कही उनके घर को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचेगा। लेकिन राहत वाली बात है कि आसपास की बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लोगों का रिएक्शन-

वहीं नोएडा के ट्विन टावर के जमींदोज होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। साथ ट्विटर पर #TwinTowers तेजी से ट्रेंड करने लगा। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया पर फनी मीम्स भी शेयर कर रहे है।