newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर ऐसी टिप्पणी कर संजय राउत ने करवाई अपनी दुर्गति, लोगों ने मजेदार मीम्स बनाकर उड़ाई खिल्ली

Sanjay Rout : इसके साथ ही संजय राउत ने आगे कहा कि कश्मीरी एक संवेदनशील मुद्दा है। लिहाजा इस पर राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि द कश्मीर फाइल्स महज एक फिल्म है और मुझे नहीं लगता है कि आगामी चुनाव में किसी भी सियासी दलों को इसका कोई फायदा मिलने वाला है, लिहाजा मुनासिब रहेगा कि इस पर राजनीति न ही की जाए। 

नई दिल्ली। आज हम इस रिपोर्ट में आपको शिवसेना के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत से मुखातिब करवाने जा रहे हैं। अब आपको तो पता ही है कि वे किसी न किसी मसले पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने में मशगूल ही रहते हैं। शायद ही कोई ऐसा मसला होगा जिसे लेकर वे सरकार पर निशाना साधने से चूकते होंगे। लेकिन कई बार उनकी यही हरकत उन्हें असंख्य लोगों के बीच आलोचनाओं का पात्र बना देती है। वे लोगों के कहर शिकार हो जाते हैं। अब आप इतना सब कुछ पढ़ने के बाद यही सोच रहे हैं ना कि क्या वे फिर से लोगों के कहर के शिकार हो गए। शायद इसलिए आप ऐसी भूमिका रचा रहे हैं, तो अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ठीक सोच रहे हैं।

दरअसल, उन्होंने मीडिया से मुखतिब होने के क्रम में द कश्मीर फाइल्स को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म में कई सारी घटनाएं झूठी दिखाई गई हैं। जिनका सत्य से कोई सरोकार नहीं है। बीजेपी इस फिल्म का प्रचार कर रही है। बीजेपी इस फिल्म के समर्थन में तकरीरें दे रही है। राउत ने आगे कहा कि अभी फिल्म के निर्देशक को राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया जाएगा। फिल्म के निर्देशक को पद्मश्री दिया जाएगा। संजय राउत ने कहा कि उन्हें Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। लेकिन अभी-भी वहां कश्मीरी पंडितों को बहुत सारी तकलीफें झेलनी पड़ रही है। यही नहीं, पीएम मोदी की तरफ से तो कश्मीरी पंडितों को पुनर्वास का भी वादा किया गया था, लेकिन क्या हुआ। हम सभी जानते हैं।

इसके साथ ही संजय राउत ने आगे कहा कि कश्मीर एक संवेदनशील मुद्दा है। लिहाजा इस पर राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि द कश्मीर फाइल्स महज एक फिल्म है और मुझे नहीं लगता है कि आगामी चुनाव में किसी भी सियासी दलों को इसका कोई फायदा मिलने वाला है, लिहाजा मुनासिब रहेगा कि इस पर राजनीति न ही की जाए।


बेशक, संजय राउत उक्त टिप्पणी के सहारे अपनी राजनीतिक सक्रियता बयां करने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को उनकी यही सक्रियता अब रास नहीं आ रही है। लिहाजा अब लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। कोई अपनी रोषपूर्ण प्रतिक्रिया के सहारे उनके उक्त बयान पर अपनी नाखुशी जाहिर कर रहा है, तो कोई उनके नाम के मीम्स बना रहा है। आइए, आगे हम आपको उनके कुछ ऐसे ही रोषपूर्ण प्रतिक्रिया और उनके नाम के बनाए गए मीम्स के बारे में बताए चलते हैं।


तो देखा ना आपने कि कैसे लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारों में दो तरह के गुटों का उदय हो चुका है। एक ऐसा गुट है, जो लगातार इस फिल्म के नाम तारीफों के कसीदे पढ़ रहा है, तो दूसरा गुट ऐसा है, जो इस फिल्म की आलोचना कर रहा है।