newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर बौखलाईं सुप्रिया श्रीनेत, बताया कायर तो लोगों ने ऐसे लिए मजे

UP Election 2022: भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है। आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत भड़क गई। इतना ही नहीं उन्होंने आरपीएन सिंह को कायर बता डाला। उन्होंने की ये सच्चाई की लड़ाई है मुझे नहीं लगता है कि कांग्रेस में रहकर कोई भी व्यक्ति बिल्कुल अलग विचारधारा वाली पार्टी में जा सकता है. ऐसा कोई कायर ही कर सकता है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यूपी के पडरौना से पार्टी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और अब आरपीएन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया।  इससे पहले आरपीएन सिंह ने खुद ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वो भाजपा में शामिल होने जा रहे है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि सोमवार 24 जनवरी को कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में आरपीएन सिंह का नाम भी शामिल था। बता दें कि यूपी में 7 चरणों में विधानसभा होने हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएगे।

RPN Singh

वहीं, भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है। आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत भड़क गई। इतना ही नहीं उन्होंने आरपीएन सिंह को कायर बता डाला। उन्होंने की ये सच्चाई की लड़ाई है मुझे नहीं लगता है कि कांग्रेस में रहकर कोई भी व्यक्ति बिल्कुल अलग विचारधारा वाली पार्टी में जा सकता है. ऐसा कोई कायर ही कर सकता है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता की जमकर खिंचाई कर डाली। एक यूजर ने लिखा, यह खुद कब पार्टी छोड़ दे इसको खुद पता नहीं।

उधर भाजपा में शामिल होने से पहले आरपीएन सिंह ने कर लिखा, ”यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं।”