newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Survey On Congress: ताजा सर्वे में राहुल गांधी और सोनिया को झटका, देश की आधी जनता ने कही ये बात

कांग्रेस आलाकमान यानी गांधी परिवार ने बीते दिनों पार्टी में सुधार लाने के लिए तीन दिन तक राजस्थान के उदयपुर में चिंतन किया। इस चिंतन का कितना असर कांग्रेस पर होगा, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन एक सर्वे के मुताबिक गांधी परिवार पर ही देश के लोगों का भरोसा कम हो गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान यानी गांधी परिवार ने बीते दिनों पार्टी में सुधार लाने के लिए तीन दिन तक राजस्थान के उदयपुर में चिंतन किया। इस चिंतन का कितना असर कांग्रेस पर होगा, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन एक सर्वे के मुताबिक गांधी परिवार पर ही देश के लोगों का भरोसा कम हो गया है। आईएएनएस और सी-वोटर के सर्वे से पता चला है कि देश के करीब आधे लोग राहुल गांधी कामकाज के तरीके से खुश नहीं हैं। सोनिया गांधी की लोकप्रियता में भी भारी गिरावट इस सर्वे में देखी गई है। कुल मिलाकर लोगों का कहना था कि कांग्रेस पर से उनका भरोसा डिगा है।

sonia rahul

इस सर्वे में 44.44 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी से असंतुष्टि जताई। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में कराए गए इस सर्वे में शामिल 36.41 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी के काम से बिल्कुल असंतुष्टि जताई। वहीं, 20.35 फीसदी लोग कुछ हद तक संतुष्ट और 15.31 फीसदी लोग बहुत संतुष्ट मिले। केरल में 29.27 फीसदी लोग राहुल से बहुत संतुष्ट, 30.11 फीसदी कुछ हद तक संतुष्ट और 29.45 फीसदी लोग संतुष्ट दिखे। तमिलनाडु मे 23.89 फीसदी राहुल गांधी के काम से काफी संतुष्ट दिखे। 42.20 फीसदी ने एक हद तक संतुष्टि जताई। जबकि, 17.6 फीसदी संतुष्ट नहीं थे। पश्चिम बंगाल में 42.26 फीसदी लोगों ने बताया कि वे राहुल गांधी के काम से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। वहीं, पुदुचेरी में ऐसे लोगों का प्रतिशत 41.95 रहा।

Rahul and sonia

इस सर्वे से ये भी पता चला है कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और राहुल गांधी की मां सोनिया के काम को भी बड़ी संख्या में लोग पसंद नहीं करते और उनकी भी लोकप्रियता गिरी है। सर्वे में करीब 46 फीसदी लोगों ने बताया कि वे सोनिया गांधी के कामकाज के तरीके से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं। जबकि, 19.43 फीसदी ने कुछ हद तक संतुष्ट होने की बात कही। वहीं, 17.14 फीसदी ने सोनिया के काम से संतुष्टि जताई। सर्वे के मुताबिक सोनिया गांधी की लोकप्रियता रेटिंग भई गिरकर 9.4 फीसदी हो गई है। ऐसे में अगले साल होने वाले तमाम राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति और खराब होने के कयास अभी से लगाए जा रहे हैं।