newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CCTV में कैद हुआ मौलाना साद, मस्जिद से बाहर निकलते आया नजर

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काफी लोगों को मस्जिद के अंदर से नमाज पढ़ने के बाद आते हुए देखा जा सकता है। इसी बीच मौलाना साद भी हाथ में कुछ लेकर मस्जिद से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के जलसे का आयोजन करवा चर्चा में आने वाले मौलाना साद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौलाना साद अबु बकर मस्जिद में नमाज अदा करने आया था, ये वीडियो वहीं का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बात तो बिल्कुल साफ है कि मौलाना साद दिल्ली में ही मौजूद था। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के दो महीने बाद भी मौलाना साद को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Maulana Saad

28 मार्च के बाद मौलाना साद पहली बार कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काफी लोगों को मस्जिद के अंदर से नमाज पढ़ने के बाद आते हुए देखा जा सकता है। इसी बीच मौलाना साद भी हाथ में कुछ लेकर मस्जिद से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ-साथ एक छोटा सा बच्चा भी चल रहा है।

आपको बता दें कि लॉकडाउन में तबलीगी जमात का कार्यक्रम करने के कारण मौलाना पर एफआईआर है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। तब साद ने कहा था कि वह सेल्‍फ क्‍वारंटाइन में हैं। हालांकि मौलाना साद ने दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को अभी तक अपनी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

Maulana Saad

इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच ने कई बार मौलाना साद को नोटिस भेजे लेकिन हर नोटिस का जवाब साद ने नहीं बल्कि उसके वकीलों ने दिया। साद दिल्ली में मौजूद होते हुए भी कभी कानून के सामने नहीं आया।