newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: नीतीश कुमार के राज में बिहार में लोहे का पुल काटकर ले गए चोर, Photos देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

कांवड़ यात्रा पर जाने वालों की मुश्किलो को देखते हुए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने सेना की मदद से इस पुल को साल 2008 में बनवाया था। इसे सेना ने बेली ब्रिज के तौर पर बनाया था। हर साल इस पुल से होकर कांवड़िए गुजरते रहे। बाद में साल 2012 को नया कांवड़िया पथ बन गया।

बांका। बिहार में नीतीश कुमार के राज में चोरों की पौबारह है। इन दिनों लगातार बड़ी चोरियां हो रही हैं। पहले रोहतास और जहानाबाद में चोरों ने लोहे के पुल काट लिए थे। अब ऐसा ही मामला बांका में भी सामने आया है। यहां सेना की ओर से बनाए गए एक पुल के बड़े हिस्से को चोर काटकर ले गए। स्थानीय प्रशासन गहरी नींद में सोता रहा और चोरों ने थोड़ा-थोड़ा करके पुल का आधा हिस्सा ही चुरा लिया। इसके बाद अब प्रशासन की आंखें खुली हैं। वे चोरों को पकड़ने की बात कह रहे हैं। बिहार में सरकारी संपत्ति की इस तरह चोरी पर सवाल उठ रहे हैं। बांका जिले में पुल चुराए जाने का मामला चांदन प्रशंक के सिलजोरी पंचायत में सामने आया है। यहां के कांवड़िया मार्ग पर झाझा ग्राम और पटनिया धर्मशाला के बीच ये पुल बनाया गया था।

banka bridge theft

कांवड़ यात्रा पर जाने वालों की मुश्किलो को देखते हुए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने सेना की मदद से इस पुल को साल 2008 में बनवाया था। इसे सेना ने बेली ब्रिज के तौर पर बनाया था। हर साल इस पुल से होकर कांवड़िए गुजरते रहे। बाद में साल 2012 को नया कांवड़िया पथ बन गया। इसके बाद इस पुल से होकर लोगों की आवाजाही कम हो गई। इससे प्रशासन भी नजरअंदाज बन गया और चोरों को पुल काटकर ले जाने का मौका आसानी से मिल गया।

banka bridge theft 1

जानकारी के मुताबिक चोरों ने पुल के हिस्से को एक ही दिन मे चोरी नहीं किया। वे रोज गैस कटर के साथ आते और कुछ हिस्सा काटकर ले जाते। काफी दिनों से पुल को चुराने का ये सिलसिला जारी था। मीडिया के जरिए जब पुल के हिस्से के चोरी जाने का मामला सामने आया, तो प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटी। इसके बाद पुल की हालत देखने चांदन के बीडीओ और थाना प्रभारी पहुंचे। प्रशासन कह रहा है कि पुल निगम से अब बाकी हिस्से को हटाने की बात की गई है। चोरी की बात पर उसका कहना है कि पुलिस उस गिरोह को तलाशने में जुटी है।