newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab Gazab News: दिल की धड़कन सुनता है ये कपड़ा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Ajab Gazab News: ये कपड़ा माइक और स्पीकर की तरह ही काम करता है। ये फैब्रिक इंसानों की आवाज, पक्षियों की चहचहाहट और उड़ते हुए पत्तों की बारीक आवाजों को भी आसानी से पहचान सकता है।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया अचंभित करने वाली चीजों से भरी हुई है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ऐसे कपड़े तैयार किए हैं, जिनके कान हैं। ये कपड़े आवाज भी सुन सकते हैं। दरअसल, अमेरिका के ‘मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (MIT) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्ट कपड़ा तैयार किया है, जो हमारी आवाज को पहचान सकता है। ये कपड़ा माइक और स्पीकर की तरह ही काम करता है। ये फैब्रिक इंसानों की आवाज, पक्षियों की चहचहाहट और उड़ते हुए पत्तों की बारीक आवाजों को भी आसानी से पहचान सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, इस कपड़े को एक खास तरह के फाइबर्स से बनाया गया है, जो इलेक्ट्रिकल सिग्नल रिलीज करता है। इन सिग्नल से किसी व्यक्ति के दिल की धड़कन की गति को पहचाना जा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये कपड़ा आवाज और शोर के बीच का फर्क समझ सकता है। उनका कहना है कि आवाज और कपड़ों के बीच सदियों से गहरा संबंध रहा है।

उनके अनुसार, कपड़ा घर की खामोशी से लेकर ट्रैफिक के शोर तक को सुन सकता है। इतना ही नहीं ये कपड़ा इस बात का भी पता लगा सकता है कि आवाज किस दिशा से आ रही है। इस फाइबर से बने कपड़े को पहनने वाले की हार्टबीट के बारे में भी पता लगा जाता है। इस कपड़े का निर्माण ‘ट्वारन’ नाम के मैटेरियल और कॉटन से हुआ है। इस मैटेरियल के धागों का संयोजन साउंड एनर्जी को वाइब्रेशन में बदल देता है। इसमें ‘पीजोइलेक्ट्रिक’ मैटेरियल से बने एक खास फाइबर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे दबाने और मोड़ने पर वोल्टेज पैदा होता है। इसके बाद इन सिग्नल्स को एक डिवाइस के माध्यम से रिकॉर्ड कर उसे पढ़ा जाता है।

माइक के तौर पर ये फैब्रिक कई तरह की रेंज और लेवल की आवाज को कैच कर सकता है। अब शोधकर्ता एक ऐसे कम्प्यूटर डिवाइस का निर्माण कर रहे हैं, जो बैकग्राउंड में होने वाले शोर को आसानी से पकड़ सकता है। हालांकि, इस फाइबर्स से बने कपड़े पहनने पर एक नार्मल कपड़े की तरह ही फील होता है। इसके अलावा, ये कपड़ा दिल से संबंधित बीमारी समेत कई रोगों को भी बड़ी आसानी से डिटेक्ट कर सकता है।