newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai : मुंबई में घुसे थे पाकिस्तान से आए तीन आतंकी’,पुलिस को आया अज्ञात कॉल, बताई ये बातें

Mumbai : मुंबई पुलिस कंट्रोल को इससे पहले पिछले महीने ही 1 मार्च देर रात 11 बजे एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में धमाका होने की बात कही थी। फोन करने वाले शख्स ने कहा था कि अगले 10 मिनट में कुर्ला में धमाका होगा और ऐसा कहकर उसने फोन कट कर दिया था। फोन कॉल को तुरंत बाद ही पुलिस ने समय जाया न करते हुए जांच के लिए टीम लगा दी थी। हालांकि, घंटों की जांच के बाद पुलिस को वहां से किसी भी तरह की संदेहास्पद चीज नहीं मिली। इसलिए हर धमकी हमेशा सच नहीं होती, पुलिस हालांकि पूरी गंभीरता बरतती है और किसके द्वारा कॉल किया गया है ये पता चलते ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है। इस बार भी पुलिस ने फ़ौरन इस कॉल को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

मुंबई। हाल ही में मुंबई पुलिस कंट्रोल के पास एक अज्ञात नंबर से आई कॉल के बाद सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया। खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस को एक अज्ञात नंबर से कॉल करके बताया गया कि दुबई से शुक्रवार को करीब तीन आतंकी मुंबई आए थे , कॉल पर जानकारी दी गई कि इन सभी आतंकियों के तार पाकिस्तान में बैठे आतंकी गुटों से जुड़े हैं। जब पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति से अधिक जानकारी के लिए पूछताछ की तो उस शख्स ने बताया कि एक आतंकी का नाम मुजीब है, इसके बाद उसने अज्ञात कॉलर ने आतंकी का गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर की भी जानकारी दी। इसके बाद सूत्रों ने बताया कि कॉलर का नाम राजा ठोंगे है जिसने कंट्रोल रूम को कॉल किया था। पुलिस इस कॉल के बाद अलर्ट मोड पर आ गई है। लगातार मुंबई पुलिस इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

गौर करने वाली बात ये है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को इससे पहले पिछले महीने ही 1 मार्च देर रात 11 बजे एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में धमाका होने की बात कही थी। फोन करने वाले शख्स ने कहा था कि अगले 10 मिनट में कुर्ला में धमाका होगा और ऐसा कहकर उसने फोन कट कर दिया था। फोन कॉल को तुरंत बाद ही पुलिस ने समय जाया न करते हुए जांच के लिए टीम लगा दी थी। हालांकि, घंटों की जांच के बाद पुलिस को वहां से किसी भी तरह की संदेहास्पद चीज नहीं मिली। इसलिए हर धमकी हमेशा सच नहीं होती, पुलिस हालांकि पूरी गंभीरता बरतती है और किसके द्वारा कॉल किया गया है ये पता चलते ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है। इस बार भी पुलिस ने फ़ौरन इस कॉल को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें, कि 26/11 की यादें आज भी लोगों के जेहन में कैद हैं, तब भी मुंबई के प्रतिष्ठित ठिकानों को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने निशाना बनाया था। कई लोग इन हमलों में मारे गए थे। उसके बाद से भी भारत सरकार ने अपनी सुरक्षा नीति में बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए थे। भारत की तीनों सेनाओं को एक साथ जोड़ने के विचार पर भी उसके बाद बड़े स्तर पर कार्य हुआ है। आज भारतीय सेनाएं तीनों क्षेत्रों में मिलकर ऐसे हालातों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।