नई दिल्ली। त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के एक जवान द्वारा शनिवार को पश्चिमी त्रिपुरा में अपने दो साथी जवानों को गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा, ‘एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक विवाद के बाद, टीएसआर राइफलमैन 38 वर्षीय सुकांत दास ने सूबेदार मारका सिंह जमातिया (47) और नायब सूबेदार किरण जमातिया (37) पर गोली चला दी। ये घटना उस वक्त घटी, जब इन जवानों की ड्यूटी कोनाबन में ओएनजीसी (तेल और प्राकृतिक गैस निगम) ड्रिलिंग साइट पर लगी हुई थी।’
अधिकारियों का कहना है कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं जमातिया ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के तुरंत बाद ही सुकांत दास से उनका हथियार ले लिया गया साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस और टीएसआर अधिकारी इलाके में पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
#Tripura govt has decided to give ₹ 5 Lakh each to bereaved families.
They will also get benefits under the Die-in-harness scheme.
2/2
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) December 4, 2021
इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने डाई-इन-हार्नेस योजना के तहत मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
আজ কোনাবন জিসিএস-এ কর্মরত ধ্বজনগরের বাসিন্দা স্বর্গীয় কিরন জমাতিয়াকে অন্তিম শ্রদ্ধাঞ্জলি জ্ঞাপন করতে তাঁর বাসভবনে যাই ও পরিবারের সদস্যদের সহানুভূতি জানাই। এই ঘটনার দোষীকে উপযুক্ত শাস্তি দিতে রাজ্য সরকার সম্পূর্ণ সহযোগিতা করবে। pic.twitter.com/b30RDP0ERF
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) December 4, 2021