newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता ने कहा- ‘देश को कांग्रेस ने बनाया’, जवाब में लोगों ने बजा दी बैंड

2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज होकर बीजेपी सांसद रहे उदित राज ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

नई दिल्ली। भाजपा से कांग्रेस में जा चुके पूर्व लोकसभा सांसद उदित राज ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन वो अपने ही ट्वीट के कारण लोगों के गुस्से का शिकार भी होते रहते हैं। बुधवार को उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा कि, कांग्रेस ने देश को बनाया। बस फिर क्या था, लोगों ने अपने जवाब से उनकी क्लास ले ली। एक यूजर ने लिखा कि, सुबह-सुबह कोई और काम धंधा नहीं है क्या?

बता दें कि उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “सवाल पूछो सरकार से तो बीजेपी प्रवक्ता, गोदी मीडिया & सेना के कुछ सेवानिवृत्त अधिकारी तुरन्त आरोप कांग्रेस पर जड़ देते हैं कि सेना का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को बनाया वो क्यों करेगी अपमान? इससे आम जनता गुमराह हो रही है।बीजेपी ने सेना को ढाल बना लिया है।”

Udit Raj

उदित राज के इस ट्वीट पर लोगों ने अपना जमकर गुस्सा निकाला। मनोज दुबे नाम के एक यूजर ने लिखा कि, “सुबह-सुबह तेरा चेहरा देख लिया पता नहीं दिन कैसा जाएगा राम राम”

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, तुम्हारे पास कुछ काम धाम नहीं रहता है क्या…??? सुबह-सुबह मुंह मारने चले आते हो।”

एक और यूजर ने लिखा कि, कांग्रेस ने देश के दो टुकड़े किये फिर धर्मसाला बना दिया। इसके अलावा एक यूजर तो उदित राज पर भड़क ही गया उसने लिखा कि, “अबे काले तीतर जब सैनिक और सैन्य अधिकारी तक भी कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं तो कुछ तो गडबड की होगी कांग्रेस ने और सुन कांग्रेस ने देश को बनाया अबे मूर्ख ये देश करोड़ों सालो से है।कांग्रेस ने तो इस देश के टुकड़े किए हैं।”

Shubh pandit

इसके अलावा देखिए लोगों ने किस तरह से उदित राज को जमकर खरी-खोटी सुनाई

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज होकर बीजेपी सांसद रहे उदित राज ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।