newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया बड़ा उलटफेर, 39 IAS और 42 IPS के किए तबादले

Delhi: दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार IPS प्रमोद कुशवाहा को अरुणाचल प्रदेश तो संजीव कुमार यादव स्पेशल सेल का तबादला जम्मू कश्मीर कर दिया गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच के DCP रहे भीष्म सिंह को मिजोरम भेजा गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज यानी बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने कई बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिसमें 39 आईएएसल और 42 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादलों की सूची में कई बड़े दिग्गज प्रशासनिक अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार IPS प्रमोद कुशवाहा को अरुणाचल प्रदेश तो संजीव कुमार यादव स्पेशल सेल का तबादला जम्मू कश्मीर कर दिया गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच के DCP रहे भीष्म सिंह को मिजोरम भेजा गया है। आगे हम आपको गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिसमें तबादले किए गए प्रशासनिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

ips