newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Vidhansabha: यूपी विधानसभा कांग्रेस-बसपा से छीना गया कार्यालय, अब मिलेगा छोटा कैबिन

UP Vidhansabha: विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने कहा कि दोनों दलों के लिए नए दफ्तर बनाए जाएंगे। वहीं, इस पर बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में इस संदर्भ में विधानसभा अध्य़क्ष से मुलाकात कर पार्टी कार्यालय के आवंटित की मांग की जाएंगी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस और बसपा का कार्यालय छीन लिया गया है। दोनों को अब कैबिन उपलब्ध कराया गया जिस पर दोनों की ओर से नाराजगी जाहिर की गई है। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यालय को मिलाकर सपा के कार्यालय के आकार को बड़ा किया गया है। वहीं, लोकदल और सुभाषपा के पास कैबिन आवंटित की गई है।

UP Vidhansabha

उधर, विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने कहा कि दोनों दलों के लिए नए दफ्तर बनाए जाएंगे। वहीं, इस पर बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में इस संदर्भ में विधानसभा अध्य़क्ष से मुलाकात कर पार्टी कार्यालय के आवंटित की मांग की जाएंगी। वहीं, अध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्यालय देने का आश्वासन दिया गया है।

UP Assembly vidhansabha

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा में कांग्रेस के दो सदस्य हैं। उधऱ, बसपा का एक ही सदस्य है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के दो सदस्य है जबकि बसपा का एक सिर्फ एक ही सदस्य है। प्रदेश की 402 सदस्यीय विधानसभा में आराधना मिश्रा मोना व वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस के सदस्य हैं। जबकि उमा शंकर सिंह बसपा के सदस्य हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम