newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुख्‍तार जैसों को पालने वाली कांग्रेस और प्रियंका किस मुंह से कर रहीं महिला सुरक्षा की बात : सिद्धार्थ नाथ

UP Government: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा उनकी प्रियंका गांधी को सलाह है कि वह उत्तर प्रदेश में अपना ड्रामाबाजी बंद कर दें क्योंकि यहां कांग्रेस का कुछ होने वाला नहीं है।

लखनऊ। लखीमपुर खीरी की अनीता यादव के बहाने यूपी की कानून व्‍यवस्‍था पर निशाना साधने की कोशिश कर रहीं प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को आइना दिखाया । उन्‍होंने कहा कि मुख्‍तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधियों को पालने वाली प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी किस मुंह से महिला सुरक्षा की बात कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दर्जनों महिलाओं को विधवा और बच्‍चों को अनाथ बनाने वाला मुख्‍तार कांग्रेस के लिए हीरो है। मुख्‍तार अंसारी को बचाने के लिए प्रियंका और उनकी पार्टी की सरकारों ने हर कोशिश की लेकिन योगी सरकार ने महिलाओं और बच्‍चों के गुनाहगार को जेल की सलाखों के पीछे ला पटका। राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं को सबसे अधिक सुरक्षा और सम्‍मान मिला है। मिशन शक्ति के तहत थाने से लेकर जिला स्‍तर तक महिलाओं के लिए विशेष हेल्‍प डेस्‍क बनाई गई। पिंक बूथ और पिंक पेट्रोलिंग जैसी योजनाएं चल रही हैं। आज यूपी की महिलाएं सक्षम हैं। निजी क्षेत्र हो या सरकारी हर जगह निडर हो कर स्‍वाभिमान के साथ कार्य कर रही हैं।

Priyanka Gandhi meeting Ajay kumar lallu

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वाले राज्‍यों में महिलाओं के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। प्रियंका वाड्रा को महिलाओं के दर्द से मतलब होता तो वे राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्‍यों में महिलाओं का दुख बांटने जातीं। केवल राजनीति के लिए महिलाओं का नाम लेना शर्मनाक है। कांग्रेस को कोई ठोस मुद्दा तलाशना चाहिए जिसे लेकर कम से कम चुनाव में तो जा सकें। यूपी में सियासी पर्यटन पर आई प्रियंका वाड्रा की कोशिश भ्रम फैला कर प्रदेश का माहौल खराब करने की है,लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं होंगी। अपराधी और आतंकी समर्थक देश विरोधी विपक्ष को सबक सिखाने के लिए यूपी की जनता तैयार बैठी है।

Siddharthnath singh

यूपी में कांग्रेस जीरो पर है और वहीं रहेगी

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा उनकी प्रियंका गांधी को सलाह है कि वह उत्तर प्रदेश में अपना ड्रामाबाजी बंद कर दें क्योंकि यहां कांग्रेस का कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्षों से यूपी में जीरो पर है और अब भी वहीं रहेगी। यहां की जनता इसे हमेशा के लिए खारिज कर चुकी है।