newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Floods: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आजमगढ़ पहुंचे यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा, राहत सामग्री वितरित किया; आगे भी सहायता का किया वादा

UP Flood : मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिन व्यक्तियों के घर गिर गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसके संबंध में बाढ़ राहत कोष से आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए ऐसा काम कर रही है जो सभी राज्यों की सरकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। योगी सरकार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी उत्तर प्रदेश सरकार इस समय बाढ़ से ग्रसित इलाकों में तैनात है। इसी को देखते हुए आजमगढ़ जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निरीक्षण किया। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को राहत सामग्री का वितरण कर पीड़ितों से हाल-चाल भी लिया।

इसके साथ ही समस्याओं के बारे में भी सुनवाई किया। मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिन व्यक्तियों के घर गिर गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसके संबंध में बाढ़ राहत कोष से आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत बचाव कार्य की सराहना की गई। कुछ ही समय में सारी स्थितियां सामान्य हों जाएंगी।

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए एक के बाद एक ट्वीट करके इससे संबंधित जानकारी को लोगों के बीच साझा किया-

गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भयंकर बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार की मुस्तैदी की वजह से अभी तक कोई बड़ी समस्या देखने को नहीं मिली है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए भी कमर कस ली गई है।