newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Jila Panchayat Chunav: भाजपा के सामने ‘बेदम’ हुई सपा, 2016 में जीती थीं 63 सीटें लेकिन अब 5 पर सिमटी

UP Jila Panchayat Chunav: एक तरह से विधानसभा चुनाव से पहले सपा का 5 सीटों पर सिमटना, उसके लिए काफी परेशानी का सबब साबित हो सकता है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए शनिवार(3 जुलाई) को हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। वहीं समाजवादी पार्टी को इस चुनाव में काफी बुरे नतीजों का सामना करना पड़ा है। बता दें कि आज जिन 53 जिलों में वोटिंग हुई उनमें संतकबीरनगर, आजमगढ़, एटा, बलिया, बागपत, जौनपुर और प्रतापगढ़ जिलो को छोड़कर भाजपा ने सभी जिलों में जीत हासिल की है। वहीं यूपी की कुल 75 सीटों की बात करें तो इस चुनाव में 21 सीटों पर भाजपा नामांकन के दौर में ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी थी। गौरतलब है कि 3 जुलाई को हुए अध्यक्ष चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 75 सीटों में पर कुल 67 सीटों पर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस चुनाव में भाजपा पूरे नंबरों से पास होती दिखाई दे रही है। हालांकि यूपी में 2016 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा ने दमदार प्रदर्शन दिखाया था।

Akhilesh yadav CM Yogi

बता दें कि 2016 में हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा ने 75 में से 63 सीटें दर्ज की थी। ऐसे में इस बार 2021 में हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा को सिर्फ 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। एक तरह से विधानसभा चुनाव से पहले सपा का 5 सीटों पर सिमटना, उसके लिए काफी परेशानी का सबब साबित हो सकता है।

इस बार भाजपा को मिली 21 पर निर्विरोध जीत

वहीं इस बार हुए चुनाव की बात करें तो जौनपुर की सीट निर्दल प्रत्याशी के खाते में गई। बागपत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल के उम्मीदवार की जीत हुई। इससे पहले जब नामांकन किया जा रहा था तो 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। जिसमें 21 सीटों पर बीजेपी और इटावा की सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी। इस तरह भाजपा 67 जिलों में, सपा 5 जिलों में और 1-1 सीट पर जनसत्ता दल, राष्ट्रीय लोकदल और एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली।

प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, “पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का भी चुनाव जीतेंगे। अपने ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज़ करेगी।”

आज हुए 53 सीटों के चुनाव के नतीजे इस तरह रहे

  • जानिए 53 जिलों में किस पार्टी से कौन जीता-
  1. चंदौली – दीनानाथ शर्मा BJP
  2. हापुड़ – नागर BJP
  3. सुल्तानपुर -उषा सिंह BJP
  4. मिर्जापुर – राजू कन्नौजिया BJP
  5. रायबरेली -रंजना चौधरी BJP
  6. मथुरा -किशन चौधरी BJP
  7. फिरोजाबाद – हर्षिता सिंह BJP
  8. बिजनौर-साकेन्द्र प्रताप सिंह BJP
  9. हमीरपुर -जयंती राजपूत BJP
  10. मुजफ्फरनगर -वीरपाल निर्वाल BJP
  11. सोनभद्र – राधिका पटेल (अपना दल (S)
  12. बलिया -आनंद चौधरी
  13. गाजीपुर – सपना सिंह BJP
  14. उन्नाव – शकुन सिंह BJP
  15. हरदोई- प्रेमावती BJP
  16. कुशीनगर – सावित्री जायसवाल BJP
  17. मैनपुरी- अर्चना भदौरिया BJP
  18. प्रतापगढ़- जनसत्ता पार्टी से माधुरी पटेल
  19. कन्नौज – प्रिया शाक्य BJP
  20. जालौन – घनश्याम अनुरागी BJP
  21. महाराजगंज- रविकांत पटेल BJP
  22. संतकबीर नगर – बलराम यादव (सपा)
  23. लखीमपुर- ओमप्रकाश भार्गव BJP
  24. बदायूं – वर्षा यादव BJP
  25. प्रयागराज- डॉ. वीके सिंह BJP
  26. अमेठी – राजेश अग्रहरि BJP
  27. भदोही- अमित सिंह BJP
  28. बाराबंकी- राजरानी रावत BJP
  29. फर्रुखाबाद – मोनिका यादव BJP
  30. संभल – अनामिका BJP
  31. बस्ती- संजय चौधरी BJP
  32. फतेहपुर – अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह BJP
  33. शामली- मधु गुज्जर BJP
  34. अलीगढ़- विजय सिंह BJP
  35. जौनपुर- निर्दलीय श्रीकला सिंह
  36. कासगंज- रत्नेश कश्यप BJP
  37. आजमगढ़- विजय यादव सपा
  38. सिद्धार्थनगर- शीतल सिंह BJP
  39. एटा- रेखा यादव सपा
  40. अयोध्या- रोली सिंह मैदा BJP
  41. रामपुर- ख्याली राम लोधी BJP
  42. सीतापुर – श्रद्धा सागर BJP
  43. औरैया- कमल दोहरे
  44. महोबा – जयप्रकाश अनुरागी
  45. फतेहपुर – अभय प्रताप सिंह
  46. कानपुर – स्वप्निल वरुण BJP
  47. कानपुर देहात – नीरज रानी सिंह BJP
  48. अम्बेडकर नगर – श्याम सुंदर BJP
  49. बरेली- रश्मि पटेल BJP
  50. कौशाम्बी – कल्पना सोनकर BJP
  51. हाथरस- सीमा उपाध्याय BJP
  52. देवरिया- गिरीश चंद तिवारी BJP
  53. लखनऊ – आरती रावत BJP
  • 21 जिले जहां भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए
  1. मेरठ- गौरव कुमार
  2. गाजियाबाद- ममता त्यागी
  3. गौतमबुद्धनगर- अमित चौधरी
  4. बुलंदशहर- डॉक्टर अंशुल तेवतिया
  5. सहारनपुर- मांगेराम
  6. आगरा- आरती भदौरिया
  7. मुरादाबाद- डॉक्टर शेफाली चौहान
  8. अमरोहा- ललित सेंगर
  9. शाहजहांपुर- ममता यादव
  10. पीलीभीत- दलजीत कौर
  11. गोरखपुर- साधना सिंह
  12. गोंडा- घनश्याम मिश्रा
  13. बलरामपुर- आरती त्रिपाठी
  14. बहराइच- मंजु सिंह
  15. श्रावस्ती- दद्दन मिश्रा
  16. वाराणसी- पूनम मौर्या
  17. मऊ- मनोज राय
  18. झांसी- पवन गौतम
  19. ललितपुर- कैलाश निरंजन
  20. बांदा- सुनील पटेल
  21. चित्रकूट- अशोक जाटव
  • एक सीट जहां से सपा प्रत्याशी निर्विरोध जीते
  • इटावा- अंशुल यादव