newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Politics : ‘अब्दुल’ अब भाजपा के यहां जाकर पोछा लगाएगा, सारे गद्दार मुझे छोड़कर चले गए, जनसभा में बोले आजम खान

UP Politics : आजम खान ने रामपुर के नालापार में सोमवार रात को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। आजम खान ने कहा कि अब्दुल (मुसलमान तबका) अब दरी नहीं बिछाएगा और यह कह कर वो मेरा साथ छोड़ कर चला गया। अब्दुल जब आया था तब मैंने उसके लिए ‘रेड कारपेट’ बिछाया था।

रामपुर। उत्तर प्रदेश में इस समय मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर की विधानसभा सीट दोनों चर्चाओं में हैं। दोनों ही सीटों पर उपचुनाव संपन्न कराए जाने हैं। मैनपुरी की लोकसभा सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के लिए चर्चा में है। वहीं रामपुर विधानसभा सीट सपा के प्रमुख नेता आजम खान को लेकर। यहां से 10 बार विधायक रहे आजम खान को अयोग्य घोषित किए जाने और उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है। भले ही आजम खान इस चुनाव में बतौर उम्मीदवार नहीं उतरे हैं, लेकिन चुनाव में वही सबसे बड़ा फैक्टर हैं। इस बीच आजम खान पर सरकार की नजर टेढ़ी है तो उनके समर्थक भी साथ छोड़ते दिख रहे हैं। इन समर्थकों के साथ छोड़ने पर आजम खान ने तंज कसा है और उन्हें गद्दार बताया है। यही नहीं तंज कसते हुए आजम खा ने कहा 9 दिसंबर को रामपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे। इसके बाद ‘अब्दुल’ भाजपा के यहां पोछा लगाएगा।

Azam Khanगौरतलब है कि जेल से बाहर निकलने के बाद आजम खान ने एक तरह से मीडिया के सवालों पर चुप्पी साध ली थी। जेल से आने के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने राजनीतिक तौर पर कुछ इस तरह का बयान दिया है। आजम खान ने रामपुर के नालापार में सोमवार रात को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। आजम खान ने कहा कि अब्दुल (मुसलमान तबका) अब दरी नहीं बिछाएगा और यह कह कर वो मेरा साथ छोड़ कर चला गया। अब्दुल जब आया था तब मैंने उसके लिए ‘रेड कारपेट’ बिछाया था। 8 दिसंबर के बाद अब्दुल उनके (भाजपा) के यहां पोछा लगाएगा। यही नहीं उन्होंने भाजपा के साथ जाने वाले लोगों को भ्रष्ट और गद्दार करार दिया।

Azam Khanइसके साथ ही सभा को संबोधित करते हुए सपा के प्रमुख नेता आजम खान ने साफ शब्दों में कहा, ‘जितने भी ठेकेदार और मालदार थे वह अपनी जमीनों का अपनी जायदाद का हिसाब नहीं दे पाए इसलिए वह सब चले गए। जितने भी गद्दार थे, सब चले गए और अब सिर्फ वफादार रह गए हैं।’ उन्होंने मुस्लिमों की एक बिरादरी कुरैशी के कुछ लोगों पर भी अटैक किया। आजम खान ने इनके भाजपा में जाने पर कहा कि जिन लोगों पर गोकशी के 50-50 मुकदमे दर्ज हैं, वे आज भाजपा के मंच पर विराजमान हैं। आखिर कहां गई भाजपा की गाय के प्रति वह मोहब्बत। आजम खान इस उपचुनाव में बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोकसभा के उपचुनाव में हार का भी दुख जाहिर किया। आजम खान ने कहा कि मैंने तुम लोगों के लिए क्या नहीं किया। मगर तुमने लोकसभा उपचुनाव में आसिम राजा को हराकर हमारे साथ छल किया गया है।