newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: मोरबी हादसे का एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने, देखिए दिल दहलाने वाला ये फुटेज

Morbi Bridge Collapse:  30 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुल में मौजूद लोग आराम से खड़े रहते है। हालांकि कुछ देर के बाद ही नजर आता है कि झूला पुल हिलता डुलता है। ये पुल झूलते-झूलते अचानक से गिरने लगता है। पुल में मौजूद सभी पर्यटक माछु नदी में समा जाते है। वीडियो देखकर आप भी विचलित हो सकते है।  

नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी में पुल हादसे में अबतक 130 से ज्यादा लोगों की जान चले गई है और कई लोग घायल हो गए है। जिनका इलाज मोरबी के अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे पर राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने खेद खताया है। इसी बीच मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना पुल टूटने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। 30 सेकंड का वो भयावह मंजर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय पुल पर लोगों की भारी भीड़ थी। बच्चों से लेकर महिला, बुजुर्ग हर कोई छुट्टी वाले दिन इस पुल पर मौज मस्ती करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस हादसे का शिकार हो जाएंगे और वो कुछ सेकंड में पानी में समा जाएंगे।

morbi bridge collapse latest

30 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुल में मौजूद लोग आराम से खड़े रहते है। हालांकि कुछ देर के बाद ही नजर आता है कि झूला पुल हिलता डुलता है। ये पुल झूलते-झूलते अचानक से गिरने लगता है। पुल में मौजूद सभी पर्यटक माच्छू नदी में समा जाते है। वीडियो देखकर आप भी विचलित हो सकते है। वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद भी करते है। लेकिन अधिकांश लोग इसमें सफल नहीं हो पाते है और पानी में समा जाते है। हालांकि एक्का दुक्का लोग ही जान बचा पाते है। वहीं हादसे के बाद पीड़ितों के परिजनों में गम का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वाले लोगों की तदाद और बढ़ सकती है।

यहां देखिए वीडियो- 

बता दें कि करीब 140 साल से अधिक पुराना ये पुल है और ब्रिटिश काल में इसे बनाया गया था। हैरान करने वाली बात ये है कि ये पुल करीब 6 महीने से बंद किया गया था और ठीक हादसे से 6 दिन पहले ही इस पुल को पर्यटकों के लिए खोला था। ऐसे में रविवार को छुट्टी वाले दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और यही कारण हादसे का माना जा रहा है।