newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jai Hind: बर्फ के तूफान में ड्यूटी पर मुस्तैद जवान का Video वायरल, लोगों ने किया हौसले को सैल्यूट

आज हम आपको दिखाते हैं एक वीडियो। इस वीडियो को देखकर आप समझ सकेंगे कि जिस वक्त हम रजाई से निकलने की सोचते भी नहीं हैं, उस वक्त सेना के जवान किन हालातों में भारत की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह वीडियो एक जवान का है।

जम्मू। हम लोग ठंड से कांप रहे हैं। ठंड में बारिश देखकर और सर्दी लग रही है। रजाई और जैकेट हम लोगों का सहारा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि देश की सीमा की रक्षा करने वाले किन हालात में काम करते हैं। हम बात कर रहे हैं सेना के जवानों की। तो आज हम आपको दिखाते हैं एक वीडियो। इस वीडियो को देखकर आप समझ सकेंगे कि जिस वक्त हम रजाई से निकलने की सोचते भी नहीं हैं, उस वक्त सेना के जवान किन हालातों में भारत की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह वीडियो एक जवान का है। जो वायरल हो रहा है।

indian army

वायरल हुए वीडियो को भारतीय सेना के उधमपुर पीआरओ ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में घुटनों तक बर्फ में खड़ा जवान है। कश्मीर में एलओसी का ये वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बर्फ का तूफान चल रहा है, लेकिन हाथ में रायफल लिए इस जवान को बर्फ का ये तूफान जरा भी डिगा नहीं पाता। वो उस कठिन हालात में भी अपनी ड्यूटी कर रहा है, ताकि हम और आप अपने घरों में सुकून से रह सकें और देश के दुश्मनों की निगाह हमारी मातृभूमि तक न पड़े। इस वीडियो को देखने के बाद सेना के काम पर आए दिन सवाल उठाने वालों की बोलती भी बंद हो जाएगी।

2 लाख से ज्यादा व्यू वाले इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सेना के हौसले को सैल्यूट किया है। जानिए, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों ने इस वीडियो के बारे में क्या कहा।