newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral: देशवासियों का दर्द गिनाकर PM मोदी को घेरने वाले राहुल गांधी खुद करते दिखे मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

राहुल गांधी के बारे में कहा जाता है कि साल 2008 में जब मुंबई में आतंकियों ने कहर बरपाया था, तब भी वो पार्टी कर रहे थे। इसके अलावा कई बार खबर आई कि वो बैंकॉक गए हैं। हर साल राहुल गांधी नए साल के मौके और क्रिसमस पर इटली में अपनी नानी के घर भी जाते हैं।

नई दिल्ली। मोदी सरकार को हर मुद्दे पर घेरने वाले राहुल गांधी देश को लेकर कितनी चिंता करते हैं, इसका खुलासा वीडियो के जरिए हुआ है। राहुल गांधी इस वीडियो में पार्टी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये काठमांडू का वीडियो है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक क्लब में राहुल गांधी हैं। तेज संगीत बज रहा है। राहुल गांधी के बगल में एक महिला है। उस महिला से राहुल गांधी कुछ बातें कर रहे हैं। एक दूसरा वीडियो भी है। जिसमें राहुल गांधी बार के पास खड़े अपने मोबाइल में कुछ देख रहे हैं।

Rahul Gandhi

बता दें कि राहुल गांधी के काठमांडू जाने की खबर दो दिन से चर्चा में है। खबर के मुताबिक वो अपनी दोस्त सुमनिमा उदास की शादी अटेंड करने गए हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी काठमांडू के मैरियट होटल में रुके हैं। इस दौरान राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी के मौजूदा विदेश दौरे पर सवाल उठाया गया। साथ ही बिजली की कमी और अन्य मुद्दों पर भी राहुल गांधी ने मोदी को घेरा। अब राहुल के ये वीडियो सामने आने के बाद ये सवाल भी लाजिमी हो गया है कि वो कितना देश और यहां के लोगों के बारे में सोचते हैं। बता दें कि राहुल गांधी के पार्टी की खबरें काफी चर्चा में रहती आई हैं। उनके विदेश दौरों पर भी सोशल मीडिया में चर्चा होती रही है।

राहुल गांधी के बारे में कहा जाता है कि साल 2008 में जब मुंबई में आतंकियों ने कहर बरपाया था, तब भी वो पार्टी कर रहे थे। इसके अलावा कई बार खबर आई कि वो बैंकॉक गए हैं। हर साल राहुल गांधी नए साल के मौके और क्रिसमस पर इटली में अपनी नानी के घर भी जाते हैं।