Himachal Election 2022 Live: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मतदान में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील

Himachal Election 2022 Live: 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। 68 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई ये वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। मतों की गणना 8 दिसंबर 2022 को की जाएगी। वर्तमान में हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

रितिका आर्या Written by: November 12, 2022 8:44 am
Himachal Election 2022.

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में आज, शनिवार 12 नवंबर को मतदान हो रहा है। यहां 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। 68 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई ये वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। मतों की गणना 8 दिसंबर 2022 को की जाएगी। वर्तमान में हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। ऐसे में बीजेपी के इस चुनाव में अपनी सत्ता कायम रखने की चुनौती है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार प्रदेश में अपनी सत्ता स्थापित करने की बात कर रही है।

Himachal Election 2022..

लाइव अपडेट

पहली बार जैसे उत्तर प्रदेश में 37 साल का रिकॉर्ड बदला और योगी जी दुबारा मुख्यमंत्री बनें वैसे ही हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

हिमाचल प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.19 फीसदी मतदान दर्ज़ हुआ-

हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से मजहब के नाम पर भाजपा के प्रचारक प्रचार करते हैं और चुनाव आयोग तमाशा देख रहा है-PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती

हमने कहा था कि जैसे ही कांग्रेस गुजरात में कूदेगी वह (AAP) नज़र नहीं आएंगे आज वह नज़र नहीं आ रहे-राजस्थान CM अशोक गहलोत

मैं BJP के पक्ष में वातावरण देख रहा हूं- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं-मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 

इस बार 1.93 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। 37 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका संचालन केवल PWD के कर्मचारी ही कर रहे हैं-मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

हिमाचल में मतदान के दिन अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- पार्टी झूठे वादे करती है- 

हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98% मतदान दर्ज हुआ-

कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में मतदान किया-

“रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा। आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा-कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा 

हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान हुआ-

कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा(हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया-

भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए- राहुल गांधी

यह सेमीफाइनल था फाइनल में कांग्रेस की सरकार बनेगी-कांग्रेस के विधायक विक्रामादित्य सिंह-

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला पर हिमाचल के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मतदान किया-

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया- हिमाचल प्रदेश

महिलाओं, युवाओं से मजबूत सरकार चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की-अमित शाह 

हिमाचल के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

आज मतदान है और मैं सभी मतदाताओं से ये कहना चाहता हूं कि आप मतदान करने जरूर जाइए-जयराम ठाकुर

आज मतदान है और मैं सभी मतदाताओं से ये कहना चाहता हूं कि आप मतदान करने जरूर जाइए ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूती दे सकें। मुझे पूरा यकीन है कि इस बार लोगों का सरकार को दोबारा लाने का मन है और इसमें हम लोग जरूर सफल होंगे: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सराज pic.twitter.com/R7SXYHsUIt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2022

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।

Himachal Election 2022

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल चुनाव को लेकर ट्वीट किया। पीएम ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।