newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर : 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजस्थान में चक्रवातीय दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है।

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच चक्रवाती तूफान और भूकंप ने भी मानव जीवन को असामान्य कर दिया है। जहां कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं चक्रवाती तूफान निसर्ग की वजह से भी बारिश और तूफान का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल निसर्ग का असर कम तो हो गया है लेकिन उसका असर ऐसा है कि देश के कुछ हिस्सों तेज बारिश का अलर्ट जारी हो गया है।

Nisarg

बता दें कि निसर्ग का असर भारी बारिश के रूप में अभी भी कई राज्यों में जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा साथ ही मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

rain alert

मौसम की इस करवट से कई राज्यों के तापमान में कमी आई है। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को छिटपुट बारिश हुई, इससे यहां का मौसम सुहावना हो गया। अगले कुछ दिनों तक यहां ऐसा ही मौसम रहने वाला है। अगले 24 घंटे को लेकर मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो कर्नाटक, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शुक्रवार को आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खतरे को देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Rain lashes Kerala

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजस्थान में चक्रवातीय दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है। इस वजह से आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। शनिवार से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।