newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bengal Election: बंगाल चुनाव को लेकर महा ओपिनियन पोल, भाजपा बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी!

Bengal Election: कुछ ओपिनियन पोल में तृणमूल कांग्रेस को भाजपा कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है तो वहीं कुछ पोल्स में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का दावा हो रहा है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच रस्साकशी का दौर जारी है। बता दें कि बंगाल में जहां एक तरफ भाजपा के बड़े नेताओं की रैलियों का अंबार लगा हुआ है तो वहीं ममता बनर्जी भी पार्टी को मजबूती देने के लिए लगातार रैलियां कर रही हैं। इन सबके बीच ओपिनियन पोल भी सामने आ रही है। कुछ ओपिनियन पोल में तृणमूल कांग्रेस को भाजपा कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है तो वहीं कुछ पोल्स में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का दावा हो रहा है। फिलहाल सामने आए तमाम ओपिनियन पोल को मिलाकर निजी न्यूज चैनल इंडिया टीवी में एक महा ओपिनियन पोल निकाला है। इस पोल के मुताबिक सामने आया है कि भाजपा बंगाल चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

BJP TMC

गौरतलब है कि, PEOPLES PULSE, CNX, C-वोटर के पोल्स को देखते हुए इंडिया टीवी ने इस तरह का महा ओपिनियन पोल निकाला है। जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। बता दें कि PEOPLES PULSE ने बंगाल चुनाव में भाजपा को 183, TMC को 95 और लेफ्ट को 16 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

West Bengal

वहीं C-वोटर ने भाजपा 112, TMC 160 और लेफ्ट 22 सीटें प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा CNX के पोल की बात करें तो CNX के मुताबिक भाजपा 135, TMC 141 और लेफ्ट 18 सीटें जीत सकती हैं। ऐसे में इंडिया टीवी का महा ओपिनियन पोल का मानना है कि, बंगाल चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। बता दें कि इंडिया टीवी के महा ओपिनियन पोल में भाजपा को 143, TMC 132 और लेफ्ट 19 मिलने का दावा किया जा रहा है।