newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Gandhi: PFI के बैन पर ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी की भड़के लोगों ने लगा दी कांग्रेस नेता की क्लास

दरअसल, राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि नफरत फैलाने वाला कौन है, वो किस समुदाय से आते हैं, जो कोई भी देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, चाहे वो किसी भी समुदाय से क्यों ना ताल्लुक रखता हो। बता दें कि राहुल गांधी से पीएफआई को प्रतिबंधित किए जाने पर सवाल पूछा गया था ।

नई दिल्ली। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता की वजह से प्रतिबंधित किए जा चुके पीएफआई पर पहली बार राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। उम्मीद थी कि कांग्रेस नेता बाकायदा संगठन का नाम लेकर अपनी राय जाहिर करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने पीएफआई का नाम लिए बगैर अपनी राय जाहिर की, जिसके बाद अब उन पर लोगों का गुस्सा भड़क रहा है। कुल मिलाकर यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए की कांग्रेस नेता के बयान पर लोग अपना रोष व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। अब यहां सवाल यह है कि आखिर पीएफआई पर कांग्रेस नेता ने ऐसा क्या कह दिया कि लोगों का पारा अपने चरम पर पहुंच गया। आगे हम आपको लोगों की रोषात्मक प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे लेकिन आइए उससे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएफआई के प्रतिबंधित किए जाने पर क्या कुछ कहा है।

rahul gandhi

 

दरअसल, राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि नफरत फैलाने वाला कौन है, वो किस समुदाय से आते हैं, जो कोई भी देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, चाहे वो किसी भी समुदाय से क्यों ना ताल्लुक रखता हो। बता दें कि राहुल गांधी से पीएफआई को प्रतिबंधित किए जाने पर सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने उपरोक्त बयान जारी किया है, जिसके बाद अब लोग उन पर अपना रोष व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं, चूंकि लोगों का कहना है कि राहुल गांधी को सीधे तौर पर खुलकर पीएफआई के प्रतिबंधित किए जाने पर अपनी बात रखनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद अब लोग कांग्रेस नेता को आड़े हाथों लेते हुए नजर आ रहे हैं। आइए, आगे हम आपको लोगों की रोषात्मक प्रतिक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

बता दें कि वर्मतान में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी कई ऐसी तस्वीरें प्रकाश में आई है, जिसे लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चाओं का बाजार गुलजार हुआ। सियासी गलियारों में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। अब ऐसी स्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

लोगों की प्रतिक्रियाएं