newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Survey of Survey: केरल, पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु को लेकर क्या कहता है सर्वे, जानिए भाजपा की कहां-कहां बन रही है सरकार

Survey of Survey: 5 राज्यों में भाजपा की हालत क्या होगी इसपर भी कई ओपिनियन पोल सर्वे के आज नतीजे सामने आए हैं। आइए देखते हैं किस ओपिनियन पोल में किसे कहां मिल रही है जीत और किसे हार का करना पड़ेगा सामना।

नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी एजेंसियों के द्वारा इनको लेकर ओपिनियन पोल सर्वे जारी किए गए है। तीन महीने के अंदर कई सारी संस्थाओं ने अपने ओपिनियन पोल जारी किए हैं। लेकिन इन ओपनियन पोल में सबसे ज्यादा दिलचस्प पश्चिम बंगाल का सर्वे रहा है। यहां पल-पल राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। सारे सर्वे में हर बढ़ते दिन के साथ आंकड़े बदलते नजर आ रहे हैं। जहां पहले से टीएमसी सत्ता में है और लोगों का ममता बनर्जी के ऊपर विश्वास पहले ज्यादा दिख रहा था। वही पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चुनावी सभाओं के किए जाने के बाद धीरे-धीरे समीकरण बदल रहे हैं। ऐसे में ममता बनर्जी को इस पूरे चुनाव के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार टक्कर मिलती दिख रही है। वहीं बाकि के राज्यों में भी भाजपा की हालत क्या होगी इसपर भी कई ओपिनियन पोल सर्वे के आज नतीजे सामने आए हैं। आइए देखते हैं किस ओपिनियन पोल में किसे कहां मिल रही है जीत और किसे हार का करना पड़ेगा सामना।

Mamta modi

सबसे पहले ABP News & C-Voter Opinion Poll की बात करते हैं। इसमें पांचों राज्यों के ओपिनियन पोल बताए गए हैं। ऐसे में सबसे पहले बात केरल की कर लेते हैं।

ABP News & C-Voter Opinion Poll की मानें तो केरल में कुल 140 विधानसभा की सीटें हैं। जिसमें सी-वोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक, एलडीएफ को 71 से 83 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि यूडीएफ को 56-68 सीटें और भाजपा को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सी-वोटर एबीपी ओपिनियन पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में यूपीए को 7-11 सीटें मिल सकती है जबकि एनडीए को 19 से 23 सीटें मिल सकती है। तो वहीं अन्य को यहां पर 0-1 सीट मिल सकती है।

BJP TMC

असम में कुल 126 विधानसभा की सीटें हैं। सी वोटर सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा के लिए अच्छी खबर है। यहां एक बार फिर भाजपा की सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। सर्वे की मानें तो यहां भाजपा प्लस को 65 से 73 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस प्लस को 52-60 सीटें और अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती है।

वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सी-वोटर का एबीपी न्यूज के लिए यह तीसरा ओपिनियन पोल है। 24 मार्च यानी आज के सर्वे में टीएमसी को 152-168 सीटें, बीजेपी को 104-120 सीटें, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 18-20 सीटें और अन्य को 0-2 सीटों का अनुमान है। इससे पहले 15 मार्च के सर्वे में टीएमसी को 150-166 सीटें, बीजेपी को 98-114 सीटें, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 23-31 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें आने का अनुमान लगाया गया था। तो वहीं 27 फरवरी को किए गए सर्वे में टीएमसी को 148-164 सीटें, बीजेपी को 92-108 सीटें, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 31-39 सीटें और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। इसका मतलब साफ है की राज्य में चुनाव दो पार्टियों के बीच सीमित हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों से भाजपा को इस राज्य में फायदा होता नजर आ रहा है। अगर आंकड़े इसी तरह बदलते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब 2 मई को नतीजे कुछ और हो जाएं।

TV9 भारतवर्ष का सर्वे क्या कहता है

असम विधानसभा चुनाव में हर राजनीतिक पार्टी अपने जीत के दावे कर रही है। इससे पहले TV9 भारतवर्ष ने एक बड़ा ओपिनियन पोल पेश किया है, जिसमें एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 2016 के मुकाबले एक सीट का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इस सर्वे की मानें तो यहां एनडीए को 73 सीट, यूपीए को 50 सीट और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

bjp- tmc

वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए TV9 भारतवर्ष के ओपिनियन पोल की मानें तो यहां भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है। टीवी9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट सर्वे में भाजपा को 122 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं टीएमसी को 146 सीटें मिलते हुए दिख रही हैं। जबकि लेफ्ट+कांग्रेस को 23 और अन्य के खाते में 3 सीट जाने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में टीएमसी भी इस सर्वे में बहुमत के आंकड़े से दूरा नजर आ रही है।

Times Now-CVoter Opinion Poll में जानें क्या है 5 राज्यों में जनता का रूझान

Times Now-CVoter ओपिनियन पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में एनडीए को 30 में से 21 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यूपीए, जिसमें कांग्रेस और डीएमके है, को 9 सीटें मिल सकती हैं। वहीं ओपिनियन पोल के मुताबिक, वाम लोकतांत्रिक मोर्चे को आने वाले चुनाव में जीत मिल सकती है। हालांकि यहां बीजेपी के वोट शेयर में बढोतरी का अनुमान जताया गया है। इसमें वाम लोकतांत्रिक मोर्चे को केरल की 140 विधानसभा सीटों में से 77 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो यह 2016 के मुकाबले 14 सीटें कम होंगी। पांच साल पहले के विधानसभा चुनाव में इसे 91 सीटें मिली थीं।

bjp tmc

टाइम्‍स नाउ-सी वोटर ने प्री-पोल सर्वे किया है, जिसमें जनता के मूड को जानने की कोशिश की गई है। इसमें टीएमसी को भारी नुकसान का अनुमान जताया गया है, जबकि एनडीए को लाभ की स्थिति में दिखाया गया है।

वहीं ओपिनियन पोल की मानें तो तमिलनाडु में यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जबकि राज्‍य की राजनीति में अहम प्रभाव रखने वाले दो सियासी दिग्‍गज एम करुणानिधि और जयजलिता नहीं हैं। यहां एआईएडीएमके सत्‍ता में है, जिसके साथ मिलकर बीजेपी चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस का गठबंधन डीएमके के साथ है। टाइम्‍स नाउ-सी वोटर सर्वे के मुताबिक इस चुनाव में एआईएडीएमके के खिलाफ सत्‍ता विरोधी लहर देखने को मिल रही है।

असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं, जिनमें से 60 सीटें इस वक्‍त बीजेपी के पास हैं। कांग्रेस पास 26 सीटें हैं। वहीं असम की कुल 140 सीटों की बात करें तो एनडीए को महज 5 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। 2016 के चुनाव में एनडीए को असम में जहां 74 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं इस चुनाव में उसे 69 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। यूपीए को इस चुनाव में 17 सीटों की बढ़त मिलने का अनुमान है। उसे 56 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि बीते चुनाव में उसे 39 सीटों पर जीत मिली थी। निर्दलीय व अन्‍य को बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है। बीते चुनाव में जहां उन्‍हें 13 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं इस चुनाव में उन्‍हें 12 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। इस चुनाव में उन्‍हें बस 1 सीट मिलती नजर आ रही है। असम में एनडीए को हालांकि सर्वाधिक सीटें मिलती नजर आ रही हैं, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से दूर नजर आ रही है। यहां सरकार गठन के लिए जादुई आंकड़ा 71 है, जिससे एनडीए को दो सीट कम मिलने का अनुमान प्री-पोल सर्वे में जताया गया है। यहां सर्बानंद सोनोवाला मुख्‍यमंत्री पद के लिए सर्वाधिक पसंदीदा उम्‍मीदवार हैं।

महा ओपिनियन पोल के आंकड़ों पर डालें एक नजर

PEOPLES PULSE ओपिनियन पोल के परिणामों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी बड़े मार्जिन से जीत प्राप्त कर सकती है और तृणमूल कांग्रेस तिहाई का आंकड़ा भी पार करती नजर नहीं आ रही है। इसमें भाजपा को 183, टीएमसी को 95 और लेफ्ट+ 16 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं CNX ने बंगाल में तीन ओपिनियन पोल किये हैं। एक 15 फरवरी को आया, दूसरा 8 मार्च को आया और तीसरा 23 मार्च को आया। 23 मार्च को जारी आखिरी ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार, किसी की साफ बहुत मिलता नजर नहीं आ रहा है। इसमें भाजपा को 135, टीएमसी को 141 और लेफ्ट+ 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं C-वोटर जनवरी से लेकर अब तक चार बार ओपिनियन पोल कर चुका है। ताजे ओपिनियन पोल के अनुसार, राज्य में टीएमसी एक बार फिर से बहुमत की सरकार बनाने जा रही है जबकि भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर सकती है। इसमें भाजपा को 112, टीएमसी को 160 और लेफ्ट+ 22 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Mamta modi

जबकि सभी ओपिनियन पोल के आंकड़ों के आधार पर महा ओपिनियन पोल तैयार किया गया है, जिसका रिजल्ट चौंकाने वाला है। महा ओपिनियन पोल के अनुसार, बंगाल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है लेकिन बहुत से थोड़ा दूर रह सकती है। इसमें भाजपा को 143, टीएमसी को 132 और लेफ्ट+ 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।