newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली : रोहिणी जेल में 15 कैदियों समेत हेड वार्डन कोरोना पॉजिटिव पाए गए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित रोहिणी जेल में प्रशासन ने 24 संदिग्ध कोरोना संक्रमितों का टेस्ट कराया था। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव की मिली है। इनमें 15 कैदी और एक जेल कर्मी शामिल है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित रोहिणी जेल में प्रशासन ने 24 संदिग्ध कोरोना संक्रमितों का टेस्ट कराया था। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव की मिली है। इनमें 15 कैदी और एक जेल कर्मी शामिल है।

शनिवार को यह जानकारी दिल्ली राज्य जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने दी। जानकारी के मुताबिक, यहां सन 2014 से विचाराधीन कैदी के रुप में बंद एक शख्स की डॉक्टरों ने जांच की थी। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव की आई। इसके बाद इस कैदी की चेन तलाशी गयी।

इस कोरोना पॉजिटिव कैदी की चेन में 22 कैदी और कुछ जेलकर्मी पाये गये। लिहाजा मय कैदी और स्टाफ 24 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि, 16 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

corona

इन 16 में 15 कैदी और एक हेड जेल वार्डन कोरोना पॉजिटिव निकला। लिहाजा इन सभी को होम कोरोंटाइन कर दिया गया। साथ ही इनकी चेन को भी होम क्वारंटाइन कर दिया है। एहतियातन होम क्वारंटाइन का कदम इसलिए उठाया गया, ताकि कोई और कोरोना संक्रमित न हो जाये।