newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Egypt: ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’, मिस्र की युवती ने पीएम मोदी को सुनाया मंत्रमुग्ध कर देने वाला गाना

PM Modi in Egypt: गाने के बोल कुछ इस तरह तेरा गम मेरा गम, तेरी जान मेरी जान। हैरानी की बात है कि ल़ड़की ने इतनी शुद्धी और बिना किसी त्रुटि के साथ यह गाना सुनाया जिसे सुनने के बाद यह विश्वास कर पाना ही मुश्किल था कि यह गाना कोई मिस्री लड़की गा रही है, लेकिन सच्चाई यही थी कि यह गाना किसी हिंदुस्तानी ने नहीं, बल्कि मिस्र की लड़की ने गाया था।

नई दिल्ली। तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब दो दिवसीय मिस्र यात्रा के तहत राजधानी काहिरा पहुंच चुके हैं। जहां प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबोली ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस खास मौके पर पीएम मोदी के स्वागत में  उन्हें तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद प्रधानमंत्री को काहिरा स्थित होटल ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया, लेकिन इस बीच एक खास दृश्य देखने को मिला , जिसकी अभी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, होटल में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बड़ी संख्या में मिस्र के लोग भी प्रधानमंत्री का इस्तकबाल करने पहुंचे थे। सभी ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन इस दौरान मिस्र की एक लड़की ने पीएम मोदी को बॉलीवुड का गाना सुनाकर सभी का ध्यान अपनी झोली में बटोर लिया।

गाने के बोल कुछ इस तरह थे ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’। हैरानी की बात है कि ल़ड़की ने बिना किसी त्रुटि के यह गाना सुनाया जिसे सुनने के बाद यह विश्वास कर पाना ही मुश्किल था कि यह गाना कोई मिस्री लड़की गा रही है। वहीं, इस गाने को सुनने के बाद पीएम मोदी भी हैरान रह गए।

उन्होंने गाने को सुनने के बाद इस लड़की की खूब तारीफ की। गौर करने वाली बात है कि इस खास मौके पर कई मिस्री  भारतीय पोशाक में नजर आए थे, जिसने पीएम मोदी का भी ध्यान आकर्षित किया। वहीं, इस खास मौके पर होटल के बाहर राष्ट्रपति अल सिसी की भारत  यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी लगाई गई थीं, जिसे देखने के बाद पीएम मोदी भी मंत्रमुग्ध हो गए।

ध्यान दें कि 1997 के बाद यह पहली बार है कि जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र दौरे पर गए हैं। निसंदेह इस दौरे से दोनों देशों  के बीच रिश्ते प्रगाढ़ होंगे और उन सभी लोगों की भी बोलंती होगी , जो यह कहते नहीं थक रहे हैं कि मोदी सरकार मुस्लिमों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। ध्यान रहे कि अमेरिकी दौरे के दौरान भी पीएम मोदी से भारत में मुस्लिम के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न पर सवाल किया गया था, जिस पर पीएम मोदी दो टूक कह दिया था कि हमारी रगों में लोकतंत्र हैं। हमारे देश में  किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी जाति धर्म के आधार पर  किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता है। सभी को समान अधिकार भारतीय संविधान द्वारा दिए गए हैं। हमारे पूर्वज शुरू से ही संविधान को आत्मसात करते हुए आए हैं।