newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Naxal Attack In Dantewada: ‘राज्य को देंगे हर संभव मदद, नक्सली हमले में दंतेवाड़ा में 11 जवान शहीद होने पर अमित शाह ने की भूपेश बघेल से बात

Naxal Attack In Dantewada: राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद और इस हमले को अंजाम देने वाले नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि जो भी इस हमले के दोषी हैं उनको हमारी सरकार में बख्शा नहीं जाएगा। वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की ये कायराना हरकत परेशान करने वाली है। बता दें कि दंतेवाड़ा में DRG की गाडी पर ये हमला किया गया।

नई दिल्ली। भारतीय ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में अपने 11 जवान खो दिए। आपको बता दें कि नक्सलियों द्वारा बिछाये गए IED ब्लास्ट में 10 DRG जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं। इसके बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। वहीं नक्सलियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की इस पूरे हमले पर प्रतिक्रिया भी सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने भूपेश बघेल को फ़ोन कर मामले के जानकारी ली है वहीं इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव मदद दिए जाने का भी आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद और इस हमले को अंजाम देने वाले नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि जो भी इस हमले के दोषी हैं उनको हमारी सरकार में बख्शा नहीं जाएगा। वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की ये कायराना हरकत परेशान करने वाली है। बता दें कि दंतेवाड़ा में DRG की गाडी पर ये हमला किया गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड, वो स्पेशल जवान हैं जो छत्तीसगढ़ पुलिस से आते हैं, लेकिन ये सिर्फ राज्य में बड़े पैमाने पर फैली नक्सली समस्या से लड़ने के लिए भर्ती किए जाते हैं। इस DRD बटालियन की ख़ास बात ये है कि इसमें सरेंडर नक्सली और बस्तर के ही वातावरण में पले बढ़े लोग शामिल होते हैं। राज्य सरकार के मुताबिक लोकल लोगों और नक्सलवाद छोड़ चुके लोगों को इसमें शामिल करने से बीते वर्षों के दौरान घटनाओं में कमी देखने को मिली है।