newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: ‘आराम है हराम!’ यूरोप से दिल्ली लौटकर इस कहावत को एक बार फिर ऐसे चरितार्थ कर रहे PM मोदी

मोदी के बारे में पहले ही सरकारी सूत्रों ने बताया था कि वो एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते हैं। रोज काम करते हैं। साथ ही सुबह तड़के उठकर योगाभ्यास करना भी उनकी आदत में शुमार है। मोदी जब विमान से सफर करते हैं, तो वो जरूरी फाइलें साथ ही ले जाते हैं। विमान में ही इन फाइलों को मोदी निपटाते हैं।

नई दिल्ली। अपने यूरोप दौरे से पीएम नरेंद्र मोदी भारत लौट आए हैं। साथ ही उन्होंने एक बार फिर ‘आराम हराम है’ की कहावत को अमल में ला दिया है। मोदी के बारे में पहले भी खबरें आ चुकी हैं कि वो दिन में 20 घंटे तक काम करते हैं। आज भी वो यूरोप के सफर से लौटने के बाद ऐसा ही कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक यूरोप के देश फ्रांस से कल मोदी ने वतन लौटने का सफर शुरू किया था। वो सुबह साढ़े 11 बजे के करीब दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे से मोदी सीधे अपने दफ्तर चले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मोदी आज 7-8 बैठक करेंगे। इनमें मॉनसून और भीषण गर्मी के मसले पर होने वाली दो अति महत्वपूर्ण बैठक भी शामिल हैं।

मोदी ने इससे पहले करीब 3 दिन में यूरोप के 3 देशों की यात्रा की। वो पहले जर्मनी के बर्लिन गए थे। वहां एक सम्मेलन में हिस्सा लिया और भारतीयों को संबोधित किया। फिर वो डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचे। वहां नॉर्डिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक और भारतीयों को संबोधन का काम उन्होंने किया। इसके बाद वो फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचकर वहां के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मिले थे। पेरिस के कुछ घंटों के दौरे के बाद वो बीती रात वहां से रवाना हुए थे। इस दौरान मोदी ने विमान में ही नींद ली थी। अपने यूरोप दौरे में मोदी करीब 25 बैठकों में शामिल हुए।

modi 1

मोदी के बारे में पहले ही सरकारी सूत्रों ने बताया था कि वो एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते हैं। रोज काम करते हैं। साथ ही सुबह तड़के उठकर योगाभ्यास करना भी उनकी आदत में शुमार है। मोदी जब विमान से सफर करते हैं, तो वो जरूरी फाइलें साथ ही ले जाते हैं। विमान में ही इन फाइलों को मोदी निपटाते हैं। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद से केंद्र सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव भी किया है और अपने जैसे ही काम में जुटने वाले अफसरों की भी हर मंत्रालय में तैनाती कराई है।