newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gangster Goldie Brar: ‘हां…मैंने करवाई थी मूसेवाला की हत्या’, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कबूलनामा

Gangster Goldie Brar: उसने यह बयान एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान दिया है।  जिसके बाद से अब अपराध की दुनिया में खबलबी मच गई है। इतना ही नहीं,  गोल्डी बराड़  ने यहां तक कहने गुरेज नहीं किया कि अब अगला  निशाना सलमान खान है। शायद आपको याद हो कि इससे पहले लॉरेंश बिश्नोई ने भी एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान ही सलमान को मारने की धमकी दी थी।

नई दिल्ली। एक नहीं, दो नहीं, तीन भी नहीं, बल्कि ना जाने कितने ही देश उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। भारत ने उसे मोस्ट वांटेड की सूची में डाला है, तो कनाडा उसे पकड़ने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इंटरपोल उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन आज तक पता नहीं चल पाया कि उसे जमीन खा गई या आसमान निगल गया। ना जाने कौन से ग्रह से वो अपने नापाक इरादों को अंजाम दे देता है और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लग पाती, लेकिन आज वो शख्स यकायक मीडिया के समक्ष प्रस्तुत हुआ और अपने नापक इरादों पर खुलकर बात की। अब आप यही सोच रहे होंगे कि हम किसके बारे में बात करने जा रहे हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं गोल्डी बराड़ की। जी हां…वही गोल्डी बराड़ जिसने मशहूर  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतरवाया था, लेकिन अब तो उसने खुलकर पूरी दुनिया के सामने यह कह दिया कि हां… मैंने ही गोल्डी बराड़ को मौत के घाट उतरवाया था। मैंने ही उसे मरवाया था।

बता दें कि उसने यह बयान एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान दिया। जिसके बाद से अब अपराध की दुनिया में खबलबी मच गई। इतना ही नहीं, गोल्डी बराड़ ने यहां तक कहने से गुरेज नहीं किया कि अब अगला निशाना सलमान खान है। शायद आपको याद हो कि इससे पहले लॉरेंश बिश्नोई ने भी एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान ही सलमान को मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं, अब गोल्डी बराड़ ने भी सलमान को मारने की धमकी दे डाली है। वहीं, जब गोल्डी बराड़ से खालिस्तानी आंदोलन को सपोर्ट करने को लेकर सवाल किया गया, तो उसने स्पष्ट कर दिया कि उसका या उसके लोगों का खालिस्तानी आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है।

ध्यान दें कि लॉरेंश बिश्नोई से भी बीते दिनों मीडिया द्वारा खालिस्तानी आंदोलन को सपोर्ट करने को लेकर सवाल किया गया था, तो उसने भी यही राग अलापा था कि उसका खालिस्तानी आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह से दोनों के विचारों में काफी समरूपता देखने को मिल रही है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गुलजार हो चुका है। बता दें कि बीते दिनों खबर आई थी कि गोल्डी बराड़ दाउदी इब्राहिम के साथ गठजोड़ करने की योजना बना रहा है, जिस पर आज
गोल्डी से सवाल किया गया, तो उसने इस पर भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि उसका उससे कोई लेना-देना नहीं है। बहरहाल, अब जिस तरह से उसने मीडिया के सामने धमाकेदार खुलासे किए हैं , उसे लेकर आगामी दिनों में चर्चाओं का बाजार कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।