newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yogi Adityanath Oath Ceremony: चुनाव में इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लगातार दूसरी बार बनें CM

Yogi Adityanath Oath Ceremony :ऐसी स्थिति में सियासी पंडितों से लेकर आम जनता तक सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर योगी की टीम में किन सियासी सूरमाओं को बतौर मंत्री शामिल किया जाता है, तो योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण से जुड़ी तमाम अपडेट्स से रूबरू होने के लिए आप बने रहिए, हमारे साथ।

उत्तर प्रदेश के सियासी दंगल में  सभी मिथकों को तोड़ते हुए आज यानी की शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। योगी सरकार में 52 मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंंत्री  शामिल हैं। मुख्यमंत्री दूसरी मर्तबा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने में सफल रहे हैं। इस तरह योगी आदित्यनाथ  इस चुनाव में कई मिथकों को ध्वस्त करने में सफल रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह समेत बीजेपी शाषित सूबों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सीएम योगी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

लाइव अपडेट- 

इन नेताओं ने ली राज्य मंत्री की शपथ 

दानिश आजाद अंसारी, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, विजयी लक्ष्मी गौतम ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।

सोमेंद्र तोमर, अनुप वाल्मिकी, प्रतिभा शुक्ला, 2007 से विधायक बनीं थीं, राकेश राठौर गुरु ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

संजय सिंह गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही ने योगी सरकार में राज्य मंत्री पद के रूप में शपथ ली है।

अजीत पाल, जसंवत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी ने योगी सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

मंयकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गौड़, बलदेव ओखल ने योगी सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

निम्नलिखित राजनेताओं को योगी सरकार में राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) का दायित्व सौंपा गया है

दयाशंकर मिश्र और अरूण कुमार सक्शेना राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) पद की शपथ ले चुके हैं।

दिनेश प्रताप सिंह और नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार  ) का शपथ ले चुके हैं।

जयंत प्रताप सिंह राठौर और दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) का शपथ ले चुके हैं।

असीम अरूण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ले चुके हैं। धर्मवीर प्रजापति भी राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में शपथ ले चुके हैं।

गुलाब देवी और गिरीश यादव भी राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में शपथ ले चुके हैं। गुलाब देवी चंदौसी से पांचवी बार विधायक रह चुकी हैं। गुलाब देवी बीजेपी की उपाध्यक्ष भी रह चुकीं हैं।

रविंद्र जायसवाल और संदीप सिंह राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में शपथ ले चुके हैं। दोनों ही पिछली सरकारों में मंत्री पद पर काबिज रह चुके हैं। संदीप सिंह योगी सरकार में वित्त मंत्री का भी कार्यभार भी संभाल चुके हैं।

नितिन अग्रवाल राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में शपथ ले ली है। कपिल देव अग्रवाल भी राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में शपथ ले ली है। नितिन अग्रवाल भी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे हैं।

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों  के रूप में इन राजनेताओं ने शपथ ली है

संजय निषाद भी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। निषाद समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।  विधानपरिषद के सदस्य भी हैं।

आशिष पटेल मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। अनुप्रिया पटेल के पति हैं आशीष पटेल। इंजीनियरिंग छोड़कर वे राजनीति में दाखिल हुए हैं।

योगेंद्र उपाध्यय भी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। आगरा दक्षिण से तीसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। इन्होंने  सपा के विनय अग्रवाल को चुनाव में हराया है। आगरा के जाने माने ब्राहम्ण चेहरा माने जाते हैं।

अरविंद कुमार शर्मा मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे  बीजेपी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पूर्व आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं।

राकेश सचान भी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। बुंदलेखंड के ओबीसी नेता हैं। कुर्मी जाति के चेहरा माने जाते हैं। भोगनीपुर से विधायक रह चुके हैं।

जितिन प्रसाद मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। बीते दिनों वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। वे यूपी में ब्राहमण नेता के रूप में जाने जाते हैं।

अनिल राजभर मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री पद पर काबिज रह चुके हैं। वाराणसी के शिवपुर सीट से चुनाव जीते हैं।

भुपेंद्र सिंह चौधरी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वे पश्चिमी यूपी से जाट समुदाय के बड़े जाट नेता माने जाते हैं। पिछली सरकार वे पंचायती राज मंत्री रहे हैं। यूपी विधानपरिषद के सदस्य भी हैं।

नंद गोपाल नंदी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। 2007 में वे मायावती सरकार में राजस्व मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में इलाहाबाद दक्षिण सीट से विधायक हैं।

धर्मपाल सिंह भी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वे एत्मादपुर से दो मर्तबा विधायक रह चुके हैं।

जयवीर सिंह ने मंंत्री पद की शपथ ले ली है। वे मैनपुरी से विधायक हैं। वे ठाकुर जाति के बड़े नेता माने जाते हैं। 2003 में वे स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।

लक्ष्मी नारायण चौधरी भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे बीजेपी की टिकट से दूसरी मर्तबा विधानसभा चुनाव में जीत का पताका फहराने में सफल रहे हैं।

बेबी रानी मौर्य ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं हैं। बीजेपी की बड़ी महिला दलित चेहरा मानीं जातीं हैं। वे आगरा की मेयर भी रह चुकीं हैं।

स्वतंत्र देव सिंह भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।

सुरेश प्रताप शाही ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। इससे पहले वे पिछली सरकार में कृषि मंत्री पद पर काबिज थे।

सुरेश कुमार खन्ना ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें हैं।


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सीएम योगी के शपथग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं।

उधर, नितिन गडकरी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हेमंत बिस्वा शर्मा सीएम योगी के शपथग्रहण समारोह में शामिल हो चुके हैं।

वहीं, योगी की टीम में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर मुहर लग चुकी है। बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम। उधर, शपथग्रहम में शामिल होने के लिए थोड़ी ही देर में पीएम मोदी भी पहुंचने वाले हैं।

मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके मद्देनज़र इकाना स्टेडियम में तैयारियां पूरी हो गई हैं।