newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: नशे में धुत लड़कों ने लड़की का किया पीछा, फिर जबरन घर में घुसने की कोशिश की, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

Delhi: परिवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लड़के अचानक घर में घुस गए। सभी ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ गाली गलौज की। पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों का आरोप है की उन लड़कों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद जब परिवार के लोग उन लड़कों को ढूंढते हुए मुखर्जी नगर स्थित बत्रा सिनेमा के पास पहुंचे, तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बार फिर क्राइम की खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में नशे में धुत कुछ लड़कों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल, नशे में धुत लड़कों ने घर आ रही एक लड़की का पहले तो पीछा किया और फिर जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश करने लगे। वहीं, इस पर जब परिवारवालों ने विरोध किया तो सभी नशे में धुत लड़कों ने महिलाओं के साथ गाली गलौज और बदतमीजी करने लगे। इतना ही नहीं लड़कों ने परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार शाम को घटित हुई थी। घटना की सूचना मुखर्जी नगर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लड़के अचानक घर में घुस गए। सभी ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ गाली गलौज की। पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों का आरोप है की उन लड़कों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। घटना के बाद जब परिवार के लोग उन लड़कों को ढूंढते हुए मुखर्जी नगर स्थित बत्रा सिनेमा के पास पहुंचे, तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। घर के मुखिया को दोनों हाथों में गंभीर चोट आई ओर दोनो हाथों में प्लास्टर चढ़ा हुआ है, जबकि कई लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल सहित कई अस्पतालों के चक्कर काटते रहे, तब जाकर सेंट स्टीफन हॉस्पिटल में इलाज हुआ।

वहीं मामले को लेकर इलाके के लोग इकट्ठा होकर अशोक विहार डीसीपी ऑफिस पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की और जिला डीसीपी उषा रंगनानी ने आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।