newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kajol Beauty Tips: ये रहा नब्बे दशक की एक्ट्रेस काजोल की खूबसूरती का राज, जानें क्या हैं अभिनेत्री के ब्यूटी टिप्स

Kajol Beauty Tips: काजोल के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो रहता हैं। लेकिन सबको लगता है काजोल की ये खूबसूरती उनके महंगे मेकअप की वजह से आती है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। बल्कि एक्ट्रेस घर पर घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के ब्यूटी सिक्रेट्स

नई दिल्ली। नब्बे दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं काजोल। काजोल की खूबसूरती का हर कोई फैन है, एक्ट्रेस बिना मेकअफ के भी उतनी ही सुंदर दिखती है जितनी की मेकअप के साथ दिखाई देती हैं। काजोल के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो रहता हैं। लेकिन सबको लगता है काजोल की ये खूबसूरती उनके महंगे मेकअप की वजह से आती है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। बल्कि एक्ट्रेस घर पर घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के ब्यूटी सिक्रेट्स-

सीटीएम को नहीं करती स्किप

काजोल का पहला ब्यूटी सिक्रेट है कि मेकअप के साथ कभी नहीं सोती हैं। सोने जाने के पहले वह अपना मेकअप रिमूव करती हैं उसके बाद वह नाइट क्रीम लगाती हैं। एक इंटरव्यू में काजोल ने इस बात का दावा भी किया कि वह कितनी भी थकी क्यों ना हो वह अपना मेकअप हटाकर ही सोती हैं।काजोल अपने डेली रूटीन में सीटीएम को कभी स्किप नहीं करती हैं। सीटीएम यानी क्लीजिंग, टोनिंग और माइश्चराइजिंग होता है। पहले काजोल अपने फेस को क्लीन करती है। उसके बाद टोनिंग करती हैं फिर माइश्चराइजर लगा कर अपने चेहरे को माइश्चराइज करती हैं। इससे इनका चेहरा हाइड्रेट रहता है।

अधिक पानी का करती हैं सेवन

इसके साथ ही काजोल अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए पानी खूब पीती है। पानी के सेवन से चेहरे में चमक आती हैं क्योंकि पानी पीने से हमारे चेहरे से सारी गंदगी बाहर आ जाती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस बाहर जाने वक्त अपने सनस्क्रिन को कभी नहीं भूलती हैं। क्योंकि सनस्क्रिन सनबर्न से बचाता हैं।