newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Health Tips: शरीर में नजर आए ये चीजें तो समझ जाएं बढ़ गई है पेट में गर्मी, इन चीजों से करें नॉर्मल

Health Tips: ज्यादातर लोग इसके लक्षण पहचान नहीं पाते और उन्हें कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कौन से हैं वो संकेत जो पेट में गर्मी बढ़ने के दौरान दिखाई देते हैं और कैसे आप इसे ठीक कर सकते हैं।

नई दिल्ली। हमारा शरीर एक ऐसी मशीन में जिसमें चीजें अगर थोड़ी भी कम या फिर थोड़ी भी ज्यादा हो जाए तो इससे पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है। शरीर में गर्माहट और ठंडक दोनों का ही संतुलन होना जरूरी है। कई बार हमें पता नहीं होता और हमारे शरीर में गर्माहट बढ़ जाती है। शरीर में गर्माहट बढ़ने से कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं होने लगती है। अगर आप सही समय पर इसका पता लगाकर इलाज कर लेते हैं तो आपको कोई नुकसान नहीं होता। हालांकि ज्यादातर लोग इसके लक्षण पहचान नहीं पाते और उन्हें कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कौन से हैं वो संकेत जो पेट में गर्मी बढ़ने के दौरान दिखाई देते हैं और कैसे आप इसे ठीक कर सकते हैं।

Health Tips

पेट में गर्मी बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये संकेत

  • पेट में जब जरूरत से ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है तो बार-बार मुंह में छाले होने लगते हैं। ये मुंह में फफोले के रूप में सामने आते हैं। ऐसे में जब आपको बार-बार मुंह में छाले हो रहे हों तो समझ जाइएगा कि आपके पेट में गर्मी बढ़ गई है।
  • पेट में जब गर्मी बढ़ जाती है तो शरीर में दर्द, सिरदर्द बना रहता है। कई बार गर्मी की वजह से सिर दर्द-मतली भी होने लगती है। अगर आपको भी इनमें से कोई समस्या लगातार होती रहती है तो ये पेट की गर्मी की वजह से हो सकता है।

Health Tips

  • कई बार ऐसा होता है कि लगातार काफी समय तक सिर घूमता रहता है, उल्टी का भी मन हमेशा बना रहता है। ये पेट में गर्मी बढ़ने के कारण भी हो सकता है। पेट में एसिडिटी की समस्या होने पर भी मतली और सिर घूमने के लक्षण देखने को मिलते हैं।
  • अगर आपको भी अक्सर थकान और घबराहट की समस्या रहती है तो ये पेट में गर्मी बढ़ने के कारण हो सकता है। शरीर डिहाइड्रेट होने और बीपी कम होने पर भी इस तरह के लक्षण नजर आते हैं।

Health Tips

इन उपायों से पाए राहत

अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या बनी रहती है तो आप तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन कम मात्रा में करें। खासकर गर्मियों में गरम मसाला न खाए। पानी उचित मात्रा में पीए। दैनिक खान पान में फलों को शामिल करें। इन चीजों को करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियां आपसे कोसो दूर रहेगी।