newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora Beauty Tips: 48 की उम्र में भी 28 जैसी लगती है मलाइका, जानें क्या हैं उनकी खूबसूरती का राज

Malaika Arora Beauty Tips: एक्ट्रेस खुद को जवां और त्वचा की देखभाल के लिए योगा करती हैं। इसके साथ ही नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं। आखिर एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज क्या हैं चलिए हम आपको बताते हैं-

नई दिल्ली। फिटनेस की बात हो और मलाइका का जिक्र ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता हैं। मलाइका की गिनती बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में होती हैं। मलाइका बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में एक हैं। अभिनेत्री आज अपना 49वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। अदाकारा एक्टिंग में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन आज भी एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस और आइटम सॉन्ग के लिए काफी मशहूर हैं और 48 की उम्र में भी मलाइका 28 की लगती हैं। एक्ट्रेस खुद को जवां और त्वचा की देखभाल के लिए योगा करती हैं। इसके साथ ही नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं। आखिर एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज क्या हैं चलिए हम आपको बताते हैं-

दालचीनी का मास्क

एक्ने की समस्या से लड़ने के लिए एक्ट्रेस दाल चीनी का प्रयोग करती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार अगर आप एक्ने की समस्या से जूझ रही हैं तो आप दालचीनी का प्रयोग करें। दालचीनी का पाउडर ले लें। उसके बाद उसमें नींबू का रस और शहद मिा लें अब इस पेस्ट का आप अपने चेहरे पर लगा लें उसके ठीक 15 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धोलें। और इसे आप हफ्ते में सिर्फ दो ही बार करें।

एलोवेरा जेल-

एलोवेरा जेल चेहरे और बालों दोनों के लिए फायदेमंद होता हैं। मलाइका एलोवेरा जेल पर काफी विश्वास रखती हैं। एक्ट्रेस रात में सोते वक्त एलोवेरा जेल चेहरे पर जरूर लगाती हैं। और बालों में भी एलोवेरा जेल लगा कर उसके आधे घंटे बाद बालों को धूल लेती हैं। एलोवेरा आपके चेहरे के दाग हटा कर आपकी त्वचा में अलग सा निखार लाता हैं।