newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Blood Sugar: अचानक गिर जाता है Blood Sugar लेवल?, घर पर मौजूद इन 10 चीजों से बढ़ाएं

Blood Sugar: अगर आपका ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा कम हो गया है तो आप डरे नहीं। आप फ्रूटी भी पी सकते हैं। लेकिन यहां ख्याल रखें कि आपको इसका सेवन हद से ज्यादा नहीं करना चाहिए।

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड और खराब जीवन-शैली के कारण ज्यादातर लोग डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं। हालांकि डायबिटीज का कोई पक्का इलाज तो नहीं है लेकिन कुछ चीजों से दूरी बनाकर इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि अचानक लोगों का Blood Sugar लेवल गिर जाता है जिससे परेशानी खड़ी हो जाती है। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारें में जिसका अगर आप सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर का लेवल बहुत तेजी से बढ़ने लगता है।

फल- ब्लड शुगर के मरीजों को फलों का सेवन थोड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए। केले, सेब और संतरे जैसे फल ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने में सहायक होते हैं। ऐसे में जब आपका शुगर का लेवल गिर जाए तो आप इनका सेवन कर सकते हैं।

2 चम्मच किशमिश- किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे आप ज्यादा ब्लड शुगर लेवल कम होने पर आप लें सकते हैं। 2 चम्मच किशमिश लेने से ब्लड शुगर लेवल सामान्य हो जाता है। लेकिन उन लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए जो लोग ब्लड शुगर कंट्रोल कर रहे हों।

15 अंगूर खाएं- ब्लड शुगर के मरीजों को अंगूर खाने से बचना चाहिए लेकिन अगर ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाना हो तो इससे भी सहायता मिलती है।

आधा चम्मच सोडा- ब्लड शुगर के मरीजों को सोडा का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। लेकिन शुगर लेवल कम होने पर आप आधा चम्मच सोडा ले सकते हैं।

मिठाई का सेवन- ब्लड शुगर लेवल कम होने पर अगर मिठाई खाई जाए तो इससे भी शुगर के गिरे हुए लेवल को सामान्य किया जा सकता है।

टॉफी या जूस- गिरे हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में टॉफी या जूस भी काफी फायदा पहुंचाता है।

ज्यादा चाय या कॉफी पीना- ज्यादा मात्रा में कॉफी में नहीं पीनी चाहिए लेकिन लो ब्लड शुगर में ये काफी मददगार भी साबित होती है।

दूध का सेवन करें- ब्लड शुगर का लेवल कम होने पर रात में दूध का सेवन करना चाहिए। ये भी काफी फायदेमंद होता है।

फ्रूटी- अगर आपका ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा कम हो गया है तो आप डरे नहीं। आप फ्रूटी भी पी सकते हैं। लेकिन यहां ख्याल रखें कि आपको इसका सेवन हद से ज्यादा नहीं करना चाहिए।