newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diwali 2022 Decoration Ideas: दिवाली पर घर को देना चाहते है डिफरेंट लुक?, तो काम आ सकते हैं ये डेकोरेशन टिप्स

Diwali 2022 Decoration Ideas: दीपावली के दिन सभी चाहते हैं कि इस दिन उनका घर सबसे सुंदर दिखे। तो अगर आप भी अपने आशियाने को सजाने के लिए नए-नए आइडिया खोज रहे हैं तो आइए आपको इससे संबंधित कुछ टिप्स देते हैं

नई दिल्ली। सनातन धर्म में सालभर में बहुत सारे त्योहार मनाए जाते हैं। उनमें से सबसे प्रमुख त्योहार दीपावली इसी महीने आने वाली है। इस बार दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को पड़ रही है। त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है इसकी तैयारियां तेज होती जा रही हैं। घरों की साफ-सफाई से लेकर उसकी सजावट तक के लिए लोगों ने प्लानिंग शुरू कर दी है। दीपावली के दिन सभी चाहते हैं कि इस दिन उनका घर सबसे सुंदर दिखे। तो अगर आप भी अपने आशियाने को सजाने के लिए नए-नए आइडिया खोज रहे हैं तो आइए आपको इससे संबंधित कुछ टिप्स देते हैं जिसकी मदद से आप अपने घर को एक अलग और सबसे खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

1.दीये- घर को एक अलग लुक देने के लिए आप साधारण मिट्टी के दीये की जगह कलरफुल डिजायनर दीये का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीढ़ियों पर रखे जलते हुए दीये काफी खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं।

2.रंगोली- घर के मुख्य द्वार और हर कमरे के दरवाजे पर रंगोली बनाकर आप अपने घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं।

3.फ्लोटिंग कैंडिल- बाजारों में कई डिजायन की आकर्षक फ्लोटिंग मोमबत्तियां उपलब्ध है, जो घर को शानदार लुक देने में मदद करती हैं।

4.गलास बाउल- दिवाली के दिन घर को सजाने के लिए एक कांच के बाउल में पानी भरकर उसमें फूल या चाइनीज वॉटर बॉल डालकर भी सजा सकते हैं। इसे घर के किसी कार्नर में रखने से काफी आकर्षक लुक आता है।

5.कलरफुल पेपर लैंप- आप घर पर ही कोई DIY (Do It Youself) लैंप बनाकर घर को सजा सकते हैं। बाजारों में भी काफी सुंदर और यूनीक लैंप उपलब्ध हैं।

6.लाइट और फूल- रंगबिरंगे फूल और झालर का कॉम्बिनेशन करते हुए आप अपने कमरे और लिविंग एरिया को डेकोरेट कर सकते हैं।

7.घर की दीवारों पर पेंटिंग- दिवाली के मौके पर आप अपने घर की दीवारों पर पेंटिंग कर सकते हैं।