newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Teddy Day Special: प्यार और टेडी बियर का क्या है नाता, कैसे हुई इसकी शुरूआत, गिफ्ट करने से पहले जानें इसका इतिहास

Teddy Day Special: टेडी बियर की क्यूटनेस के कारण लोगों ने इसे प्यार का इजहार करने का तरीका बना लिया। जिसके बाद धीरे-धीरे इसे वैलेंटाइन वीक में भी जगह मिल गई। 10 फरवरी को कपल्स एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करने लगे।

नई दिल्ली। प्रेमों जोड़ों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है। उससे भी खास होता है 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाला वैलेंटाइन वीक (Valentine Week)। इस वीक में कपल्स खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक का आज यानी 10 फरवरी को चौथा दिन है, और इस दिन को टेडी डे के रूप में मनाया जता है। इन खास दिनों में आप अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट कर अनोखे अंदाज में प्यार जाहिर कर सकते हैं। वैलेंटाइन वीक के अलावा लोग टेडी बियर को कई और मौकों पर भी गिफ्ट करते हैं। हालांकि वैलेंटाइन वीक में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। आज इस मौके पर आप ये भी जान लीजिए की टेडी डे क्यों मनाया जाता है और कैसे इस दिन की शुरुआत हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर बना टेडी बियर

ऐसा माना जाता है कि टेडी डे का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया है। बता दें कि, राष्ट्रपति थियोडोर का निक नेम भी ‘टेडी’ ही था। बताया जाता है कि, एक बार राष्ट्रपति थियोडोर जंगल में शिकार करने गए थे, इस दौरान उनकी नज़र पेड़ से बंधे भालू पर पड़ी। पेड़ से बंधा भालू अपने आप को लाचार महसूस कर रहा था। उस भालू की मासूमियत देख राष्ट्रपति का दिल पिघल गया और उन्होंने जानवरों का शिकार करने से इंकार कर दिया। उनके फैसले का सम्मान करते हुए एक दुकानदार ने कपड़े से बना प्यारा सा टेडी राष्ट्रपति को गिफ्ट किया। बताया जाता है कि, 15 फरवरी 1903 को न्यूयॉर्क के कैंडी स्टोर के मालिक मॉरिस मिचटॉम ने आधिकारिक तौर पर टेडी बियर बनाया था। राष्ट्रपित का निक नेम टेडी था और उन्होंने भालू की जान को बख्श दिया था, जिसके बाद उस कपड़े से बने खिलौने का नाम टेडी बियर रखा गया। वजन में हल्का और दिखने में बेहद खूबसूरत होने के चलते लोगों को यह काफी पंसद आया। जिसके बाद मार्केट में भी इसकी डिमांड तेजी से बढ़ने लगी।

टेडी बियर बना प्यार की निशानी

टेडी बियर की क्यूटनेस के कारण लोगों ने इसे प्यार का इजहार करने का तरीका बना लिया। जिसके बाद धीरे-धीरे इसे वैलेंटाइन वीक में भी जगह मिल गई। 10 फरवरी को कपल्स एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करने लगे।